बॉलीवुड

जब शादी में बेकाबू हुए सेलेब्स सितारें, सुहागरात के पहले ही करने लगे ऐसी हरकत, देखें Pics

बॉलीवुड की शादियां (Bollywood Wedding) अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इन सितारों का शादी करने का अंदाज ही निराला होता है। खासकर जब इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक होती है तो कोहराम मच जाता है। ये एक से बढ़कर एक पोज में वेडिंग फोटोज खिंचवाते हैं। लेकिन कई बार ये हद पार कर देते हैं और सरेआम एक दूसरे को Kiss या गले लगा लेते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ शादियों की झलकियां देखेंगे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट


रणबीर और आलिया इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी की तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद आई। शादी में दोनों बड़े खुश दिखाई दिए। इस जोड़ी ने शादी में एक दूसरे को Kiss भी किया। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई। ये पूरी शादी की रस्मों के दौरान एक दूसरे संग बेहद कोजी दिखाई दिए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनास से शादी रचाई थी। ये शादी हिंदू और ईसाई दोनों धर्म की रस्मों से हुई थी। ईसाई धर्म के रिवाजों से शादी करने के दौरान प्रियंका खुद से दस साल छोटे पति को बड़ी शिद्दत से चूमती दिखाई दी थी। उनकी ये तस्वीरें कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में छाई रही। कुछ लोगों ने इन्हें ट्रोल भी किया।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

विक्की कौशल ने बीते साल यानि 2021, दिसंबर में कैटरीना कैफ संग 7 फेरे लिए। दोनों ने शादी के पहले प्री वेडिंग फोटोशूट भी कराया। इस दौरान विक्की ने दुल्हन बनी कैटरीना पर खूब प्यार लुटाया। वे कैटरीना के माथे पर प्यार से चूमते दिखाई दिए। फैंस को विक्की का यह अंदाज बड़ा पसंद आया। कपल आज भी फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हैं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर ने इसी साल फरवरी माह में अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से निकाह किया था। ये फरहान की दूसरी शादी थी। इसके पहले साल 2000 में उन्होंने भबानी अख्तर से शादी रचाई। लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। शिबानी से शादी के दौरान फरहान काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने सरेआम अपनी दुल्हनियाँ को लीप लॉक किया।

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बासु साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर की हुई थी। हैरत की बात ये थी कि ये करण की तीसरी शादी थी। इसके पहले वे श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी कर तलाक ले चुके थे। बिपाशा से शादी के दौरान करण उन्हें गालों पर चूमते दिखाई दिए। पति का यह टच बिपाशा को अच्छा लगा और वह खुल के मुस्कुराते दिखी।

मौनी रॉय और सूरज नांबियार

‘नागिन’ फेम टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग फेरे लिए थे। ये शादी बंगाली और साउथ इंडियन दोनों रीति रिवाजों से सम्पन्न हुई। मौनी को शादी में दुल्हन के अवतार में देख सूरज खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने मौनी को सबके सामने ही चूम लिया। दोनों के हनीमून फोटोज भी बड़े वायरल हुए थे।

राणा दग्गुबाती और महिका बजाज

राणा दग्गुबाती साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारें हैं। उन्होंने अगस्त 2020 में महिका बजाज संग शादी रचाई थी। इस शादी में राणा इतने उत्साहित हो गए थे कि उन्होंने सबके सामने दुल्हन बनी महिका बजाज को होंठों पर चूम लिया था। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया अपर बहुत वायरल हुई थी। फैंस को दोनों की जोड़ी पसंद आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button