अध्यात्म

इन राशियों पर पड़ेगी शनि की अच्छी नजर, व्यापार-करियर में होगी उन्नति, भर-भर के आएगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के परिवर्तन को काफी महत्त्व दिया गया है। इसके अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। शनि देव न्याय के देवता कहलाते हैं। इनका गोचर हमारे जीवन पर सबसे गहरा असर डालता है। 17 जनवरी को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहाँ वह 13 दिन के बाद अस्त हो जाएंगे। वहीं मार्च 2023 में फिर से कुंभ राशि में उदय होंगे। शनि के उदय से चार राशियों का भाग्य चमक उठेगा।

वृष राशि

शनि का उदय वृष इस राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। इन्हें व्यापार और करियर में सबसे अधिक लाभ होगा। बीजनेस को लेकर इनकी सभी चिंताएं दूर होगी। खासकर नया बीजनेस शुरू करने के लिए यह सही समय रहेगा। नौकरी करने वालों को जॉब में तरक्की मिल सकती है। नई कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। धन को लेकर अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ सकते हैं। समाज में आपका रुतबा बढ़ सकता है।

तुला राशि

शनि का उदय तुला राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देगा। इन्हें व्यापार में कोई बड़ी डील मिल सकती है। यदि आप अपने बीजनेस का विस्तार करना चाहते हैं तो ये सही समय है। जॉब करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जमीन जायदाद के मामले में चीजें आपके पक्ष में आने वाली हैं। परिवार में शांति का माहौल रहने वाला है। खासकर पति और पत्नी के रिश्ते मधुर बनने वाले हैं।

वृश्चिक राशि

शनि का उदय आपको एक साथ कई लाभ देगा। जैसा आपको नए वाहन या मकान का सुख मिल सकता है। वहीं व्यापार में लाभ ही लाभ होने वाला है। इतना ही नहीं नौकरी करने वालों की तरक्की हो सकती है। सरकारी नौरकी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ संचार मिल सकता है। विदेश यात्रा हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ना तय है। माता पिता आपके ऊपर गर्व करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक भी शनि के उदय का भरपूर लाभ लेंगे। आपके सभी पुराने अटके हुए कार्य समय पर हो जाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। हर काम में सफलता मिलेगी। व्यपार में तरक्की होगी। नौकरी में धन लाभ होगा। माता-पिता की मदद मिलेगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। शत्रु आपके सामने घुटने टेक देगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवाह का योग बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button