दिलचस्प

जानिये कितनी संपत्ति के मालिक हैं रतन टाटा, 84 की उम्र में भी है कुंवारे

अपने सहज व्यक्तित्व के लिए मशहूर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में से एक टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रतन टाटा ने अपने जिंदगी में कड़ी मेहनत और लगन से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और उनकी गिनती भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन में होती है जो दुनिया भर में मशहूर है। आइए जानते हैं रतन टाटा की टोटल संपत्ति के बारे में..

ratan tata

कई अवॉर्ड्स से सम्मानित हैं रतन टाटा
बता दें, रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ. उनका पूरा नाम रतन नवल टाटा है। वह नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और पद्म भूषण जैसे अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। रतन टाटा साल 1990 से लेकर 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2016 से लेकर 2017 तक अंतिम अध्यक्ष के रूप में काम किया।

अपनी दादी के सबसे लाड़ले थे रतन टाटा
एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने बताया था कि, “मुझे आज भी याद है कि किस तरह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वह मुझे मेरे भाई को गर्मियों की छुट्टी के लिए लंदन लेकर चली गई थी। मेरी दादी ही है जिन्होंने हमारे अंदर मूल्य डाले। वह हमें बताती थी कि ऐसा मत करो, इस बारे में शांत रहो। उन्होंने हमारे अंदर ऐसे संस्कार डाल दिए कि आज भी हमें लगता है कि प्रतिष्ठा सबसे ऊपर है।”

ratan tata

रतन टाटा ने बताया था कि उनके पिता नवल टाटा और मां सोनी टाटा उस वक्त एक दूसरे से अलग हो गए थे, जब उनकी उम्र महज 10 साल की थी। ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि फिर वह अपनी मेहनत के बलबूते पर बड़े बिजनेसमैन बनने में कामयाब रहे।

रतन टाटा की संपत्ति
बात की जाए रतन टाटा की टोटल संपत्ति के बारे में तो वर्तमान में वह करीब 7416 के मालिक हैं। बता दे उनके पास कोलंबा में समुद्र किनारे एक आलीशान घर बना हुआ है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। उनका यह घर 13000 वर्ग फीट में फैला हुआ है जिसमें लिविंग एरिया, जिम, स्विमिंग पूल, जैसे कई लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध है।

ratan tata

इसके अलावा रतन टाटा अपनी लग्जरी गाड़ियों के लिए भी मशहूर है। बता दें, उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिनमें जगुआर, मर्सिडीज एस एल 500, फरारी कैलिफोर्निया और लैंड रोवर फ्रीलैंडर जैसी महंगी कारें शामिल हैं। इसके अलावा वह फाइटर जेट को भी काफी पसंद करते हैं और उनके पास इसका एक लाइसेंस भी है। इतना ही नहीं बल्कि रतन टाटा ने भारतीय वायुसेना के एक फाइटर जेट को भी उड़ाया है।

84 वर्ष की उम्र में भी कुंवारे हैं रतन टाटा
बता दें, रतन टाटा ने 84 वर्ष की उम्र में भी शादी नहीं रचाई है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेम कहानी का जिक्र करते हुए कहा था कि, “नौकरी करने के समय ही उन्हें लॉस एंजेलिस में एक लड़की से प्यार हुआ था और वह उससे शादी करने वाले थे, लेकिन दादी की तबीयत खराब होने के चलते वह अचानक ही भारत आ गए। वहीं माता-पिता भी 1962 की भारत चीन लड़ाई के चलते उस लड़की के भारत आने के पक्ष में नहीं थे, ऐसे में हम दोनों का रिश्ता टूट गया।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button