#ट्रेंडिंग

इस बच्चे को आज भी याद है पिछला जन्म, ऐसे अजूबे की बातें सुन कर वैज्ञानिक भी हैं हैरान

भारतीय शास्त्रों के अनुसार इंसान के जन्म के समय उसके मृत्यु का समय भी तय कर दिया जाता है। आपने अक्सर ऐसे कहानी किस्से सुने होंगे जिसमें बहुत से ऐसे इंसानों के बारे में बताया गया होता है जिन्होंने पुनर्जन्म लेकर प्रत्यक्ष अपने पहले जन्म के बारे में सब कुछ बताया होता है और प्रत्यक्ष दिखाया भी गया होता है। जी हां हम बात कर रहे हैं पुनर्जन्म में विश्वास रखने वाले लोगों की लेकिन कभी-कभी यह घटनाएं सत्य भी होती हैं कि मरने के उपरांत दोबारा जन्म लेने पर पिछले जन्म की सारी बातें याद रह जाना कोई आम बात नहीं है। इस दुनिया में बहुत कम लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने पिछले जन्म की बहुत सी बातें याद रह जाती है। आप विश्वास करें या ना करें लेकिन आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने वाले हैं उस बच्चे ने अपने पूर्व जन्म की सभी बातें सच बताएं हैं और उसकी बातें सुनकर तो बड़े-बड़े डॉक्टर और वैज्ञानिक भी हैरान हो गए हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं उस बच्चे से जुडी पूर्व जन्म की बाते।

माउंट आबू में याद आई पुनर्जन्म की बातें

यह पूरी घटना इलाहाबाद के आनापुर गांव में जन्मे छोटे बच्चे कार्तिकेय की है। कार्तिकेय ने अपने पुनर्जन्म की बातों को सबसे पहले राजस्थान के ब्रम्हकुमारी आश्रम में महसूस किया। मात्र 9 साल की उम्र में उसका झुकाव अध्यात्म की और देखकर सब बहुत हैरान हैं। कार्तिकेय के अनुसार इस आश्रम में उसने अपने पिछले जन्म के सबसे अधिक पल बिताए थे और यह एक दुर्घटना के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। एक आश्रम के लोगों ने बीच उनकी एक-एक बात को सच महसूस किया।

राजस्थान में मौत और उत्तर प्रदेश में पुनर्जन्म

कार्तिकेय के अनुसार पिछले जन्म में वह महाराष्ट्र के रहने वाले सुनील चौधरी नाम के आदमी थे जो पिछले 10 साल से राजस्थान के माउंट आबू के उस ब्रह्म कुमारी आश्रम में रहा करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि 10 वर्ष बाद के भवन निर्माण के दौरान उनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। कार्तिकेय की मां ने बताया कि वह अक्सर पुनर्जन्म की बातों को याद करता है और पुनर्जन्म से जुड़ी बहुत सी बातें उन्हें बताता है। पुनर्जन्म में मृत्यु के बाद सुनील का जन्म उत्तर प्रदेश के आनापुर गांव में कार्तिकेय के रूप में हुआ जो आप अपने पुनर्जन्म की सारी बातें सबको बताता है और वह काफी हद तक सत्य है।

पहचान लिया पूर्व जन्म की मां को

कार्तिकेय की पिछले जन्म की बताई सारी बातें तब सच हो गई जब कार्तिकेय के पिता प्रताप कार्तिकेय का कहना मान कर 4 साल पहले माउंट आबू के ब्रह्म कुमारी आश्रम में आए। ब्रह्म कुमारी आश्रम के लोगों ने सुनील कुमार की मां को वहां पर बुला रखा था जब कार्तिकेय ने उनको देखा तो वह खुद को रोकना पाया और दौड़कर अपनी मां के पास पहुंचा और पूछा आई आप कैसी हो और बाबा कैसे हैं? कुछ बच्चे की यह बात सुनकर वह रो पड़ी और उसे गले से लगा लिया। तब कार्तिकेय की बातों पर सब लोगों को विश्वास होने लगा।

महाराष्ट्र में बोलते हैं आई और बाबा

हेरानी थी बात तो यह थी कि कार्तिकेय उत्तर प्रदेश का रहने वाला था क्योंकि उसका जन्म तो उत्तर प्रदेश के आनापुर गांव में हुआ था लेकिन वह मराठी भाषा में मां बाप को आई और बापा बोल रहा था। उत्तर प्रदेश का रहने वाला बच्चा मराठी भाषा कैसे जान सकता है क्योंकि मराठी में मां को आइ और पिता को बाबा के नाम से पुकारा जाता है। तो सोचने वाली बात यह है कि कार्तिकेय को यह बात कैसे पता है इससे साफ जाहिर होता है कि वह अपने पुनर्जन्म की सारी बातें जानता है। इससे भी कहीं अचंभे वाली बात यह है है कि कार्तिकेय उन जगहों पर ज्यादा समय बिताना पसंद करता है जहां पर सुनील अक्सर पसंद करता था। पुनर्जन्म का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि एक उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाला बच्चा मराठी भाषा में आई और बाबा अपने माता-पिता को बोलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button