क्रिकेट

क्रिकेट से दूर अब खेतीबाड़ी में जुटे धोनी, खेतों में चलाया ट्रेक्टर, फैंस को पसंद आया देसी अंदाज

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बता दें महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है और वह क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बसते हैं। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ना केवल क्रिकेट की दुनिया में एक्टिव है, बल्कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाने में जुट गए हैं।

इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है जिस पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से लेकर कई फैंस ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

धोनी ने खेतों में चलाया ट्रेक्टर
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी खेतों में ट्रैक्टर चलाते दिखाई दिए। इस वीडियो को साझा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कैप्शन में लिखा कि, “कुछ नया सीखना अच्छा है लेकिन काम खत्म करने के में लंबा समय लगा।” खास बात यह है कि, एमएस धोनी ने करीब 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। ऐसे में फैंस के बीच एक गजब उत्साह देखने को मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)


इस दौरान भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही रविंद्र जडेजा ने भी मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि, “नो. नंबर प्लेट..।” इस पर फैंस भी कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “यह धोनी है दुनिया इन्हें जानती है..” बता दें कि इससे पहले धोनी ने (8 जनवरी 2021) आखिरी पोस्ट की थी।

ms dhoni

इस दौरान भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को अपने ही खेत से एक स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि, “अगर मैं खेत में जाता रहूंगा तो बाजार के लिए स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)


आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे धोनी
वही बात करें महेंद्र सिंह धोनी के वर्कफ़्रंट के बारे में तो आईपीएल 2023 का आयोजन भारत में ही होने वाला है। ऐसे में धोनी का यह आईपीएल आखरी सीजन होगा। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर नहीं नजर आएंगे। गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स करीब 4 बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है।

ms dhoni

फैंस को उनके आखिरी मैच काफी उम्मीदें हैं। वहीं फैंस नजरे बिछाए बैठे हैं कि धोनी पांचवा खिताब जीत कर ही फैंस को अलविदा कहे। ऐसे में धोनी के फैंस के लिए इस बार का आईपीएल बेहद ही ख़ास होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button