अध्यात्म

शनिदेव की ये विशेषताएं, जिनको आप समझ गए तो सदैव बनी रहेगी शनि कृपा

शनि को क्रूर ग्रह माना गया है ऐसा बताया जाता है कि यदि शनि का बुरा प्रभाव किसी व्यक्ति के जीवन में है तो इसकी वजह से व्यक्ति का जीवन काफी कठिनाई पूर्वक व्यतीत होता है, शनिदेव का प्रताप ऐसा है कि यह राजा को भी रंक और रंक को भी राजा बना देते हैं, शनिदेव की कृपा पाने के लिए व्यक्ति तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, जिससे इनका आशीर्वाद इनके ऊपर हमेशा बना रहे, आज हम आपको शनिदेव की कुछ विशेषताओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके बारे में हर मनुष्य को पता होना चाहिए, अगर आप शनि की इन विशेषताओं को ठीक प्रकार से समझ गए तो यकीन मानिए आपको अपने जीवन में शनि की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और भगवान की कृपा दृष्टि आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी।

शनिदेव की विशेषताएं

  • शनि देव मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं, सूर्यपुत्र शनिदेव मृत्यु लोक के ऐसे स्वामी हैं और यह एक ऐसे अधिपति हैं जो समय आने पर मनुष्य के अच्छे बुरे कर्मों के आधार पर ही दंड देते हैं।
  • शनि देवता को हमेशा न्याय पसंद है, इसलिए इनको न्यायधीश की उपाधि दी गई है।
  • शनि देवता को काले रंग की चीजें अति प्रिय और इनका रंग भी काला है।

  • शनि देवता को कोयला, काला तिल, उड़द, जूता, चप्पल आदि दान के रूप में प्रदान किया जाए तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • शनि देवता अध्यात्म के मालिक माने गए हैं, किसी भी आराधना, साधना, सिद्धि हेतु शनि देव की उपासना करना बहुत ही जरूरी है।
  • शनि देवता एक ऐसे देव है जो मनुष्य को सामाजिक, राजनीतिक, व्यापार, आध्यात्मिक, विद्या आदि की ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।
  • शनि देव के क्रोध से राजा से रंग तक प्रभावित रहते हैं और सभी के मन में डर बना रहता है।
  • शनि देवता का वाहन गिद्ध है और यह लोह रथ पर सवार रहते हैं।
  • शनि देवता को दरिद्रों के नारायण भी कहते हैं, अगर दरिद्रों की सेवा की जाए तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • अगर कोई व्यक्ति असाध्य रोगों से ग्रस्त है अगर उसको काला छाता, चमड़े के जूते, चप्पल पहनाया जाए तो इससे शनिदेव खुश होते हैं।
  • शनि देवता को उड़द की दाल की बूंदी के लड्डू अति प्रिय है।
  • शनि देव को लोहे की वस्तु अति प्रिय है, अगर शनि मंदिर में लोहे की चीजें दान की जाए तो यह प्रसन्न होते हैं।

उपरोक्त शनिदेव की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो आपके जीवन में बहुत ही काम आ सकती है, अगर आप इन विशेषताओं को ठीक प्रकार से समझ जाते हैं तो इससे शनि देवता की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी, जैसा कि आप लोग जानते हैं ज्यादातर लोगों के मन में यही धारणा रहती है कि शनिदेव व्यक्ति को दंड देते हैं, परंतु जैसे कर्म व्यक्ति अपने जीवन में करता है उसी के अनुसार शनि देव उसको सजा देते हैं, यह सजा के माध्यम से व्यक्ति को सुधारने की कोशिश करते हैं, इनकी सजा देने के पीछे का मतलब व्यक्ति के जीवन में सुधार करना है, हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी, आप इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले, धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button