बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के बेहद करीब थी ये हसीनाएं, नंबर 4 वाली तो आज भी करती है बहुत मिस

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें गए हुए दो साल से अधिक का समय हो गया है। हालांकि उनकी यादें अभी भी फैंस के दिलों में जिंदा है। सुशांत की लाइफ में अंकिता लोखंडे से लेकर रिया चक्रवर्ती तक कई लड़कियां आई। ऐसे में आज हम आपको उनके दिल के करीब रही हसीनाओं से मिलाने जा रहे हैं।

अंकिता लोखंडे

अंकिता और सुशांत की पहली मुलाकात 2009 में आए जीटीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों कई साल लीव इन में भी रहे। हालांकि फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। इनके ब्रेकअप की वजह सुशांत का टीवी इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में जाना और अधिक व्यस्त रहना बताई जाती है। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी सुशांत अंकिता तो भूल नहीं पाए थे। वहीं सुशांत के अंतिम संस्कार में भी अंकिता काफी भावुक दिखाई दी थी।

कृति सेनन

अंकिता से ब्रेकअप होते ही सुशांत की लाइफ में कृति सेनन की एंट्री हुई। दोनों की नजदीकियां ‘राब्ता’ फिल्म से शुरू हुई। साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों को कई दफा साथ में देखा जाने लगा। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। वहीं राब्ता के फ्लॉप होने के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। हालांकि कृति आज भी सुशांत को खास मौकों पर याद करती हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान ने ‘केदारनाथ’ फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत थे। दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया था। कुछ खबरें ये दावा करती हैं कि सारा और सुशांत भी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि इन दोनों का रिश्ता कुछ ही समय चला। दोनों अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे। इसलिए फॉर्महाउस पर कथित रूप से चोरी छिपके मिलते थे।

रिया चक्रवर्ती

सुशांत की लाइफ में आने वाली सभी हसीनाओं में सबसे अधिक रिया चक्रवर्ती के चर्चे रहे। सुशांत की मौत के बाद उनका नाम मीडिया में बहुत उछला। एनसीबी एक्टर की मौत के बाद ड्रग्स कनेक्शन खोज रही थी। उधर सुशांत के पिता ने रिया को आरोपी बताते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

एनसीबी ने उन्हें ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल करने का आरोपी बताकर गिरफ्तार भी किया था। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक नहीं किया था। हालांकि एक्टर की मौत के बाद दोनों के रिश्ते का सच सबके सामने बाहर आया।

सुशांत सिंह की बहनें

सुशांत की 4 बहनें नीतू सिंह, मीतू सिंह, प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति हैं। सभी बहनों में वह इकलौते व लाडले भाई थे। सुशांत अपनी बहनों के सबसे करीब थे। उनकी मौत के बाद बहनें टूट गई थी। वे सुशांत को न्याय दिलाने के लिए काफी मेहनत भी कर रही थी। उनकी बहन श्वेता अक्सर सोशल मीडिया पर सुशांत की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें याद करती रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button