राशिफल

राशिफल 13 अप्रैल 2023: आज विष्णु जी 3 राशियों का खोलेंगे बंद किस्मत का ताला, होगा कोई बड़ा लाभ

आज हम आपको गुरुवार 13 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। काम में अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आप अपना खुद का कोई काम शुरू करने पर सोच विचार कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों का दिन भी काफी अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार मिलने और धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में कुछ बेहतर अवसर मिलते हुए नजर आ रहे हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप पैसों का उधार लेन-देन ना करें तो बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है, जिसकी वजह से आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ेगा। वर्तमान नौकरी में सुधार होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच विचार करना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। आपके सामने कई चुनौतियां सकती हैं, जिनका आपको डटकर मुकाबला करना चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं तो आपकी सोच बहुत गलत है। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखना होगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। परिवार का माहौल ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। ईश्वर की भक्ति से मन की शांति मिलेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलने वाला है। आज आप प्रसन्न रहेंगे। अपनों से धोखा मिलने पर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। अकेले में समय बिताने से शांति प्राप्त होगी। कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो आपको काम में सफलता प्राप्ति के लिए मदद एवं मार्गदर्शन करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। कामकाज में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में भारी धन लाभ होने के प्रबल योग हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों का फायदा बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचानक घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा होगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी भी परिस्थिति में गुस्सा नहीं करना है। किसी भी मामले को आप ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर मिलने के योग हैं। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपनी चतुराई से अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग है। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है। आपके अच्छे स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और आप अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button