राशिफल

राशिफल 10 अप्रैल 2023: आज महादेव इन 7 राशि वालों का सुधारेंगे जीवन, नई नौकरी की तलाश होगी खत्म

आज हम आपको सोमवार 10 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन ढेरों खुशियां लेकर आया है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। माता-पिता की सेवा में कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। धन कमाने के जरिए बढ़ेंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी बेहतर रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने सभी कार्य योजनाएं बनाकर कीजिए। इससे आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। इस राशि के शिक्षकों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसानदायक साबित हो सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें दोस्तों की मदद से कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापारियों को बहुत सोच-समझकर नए काम में हाथ डालना चाहिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अनुभवी लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी मेहनत और प्रयास का फल निश्चित रूप से मिलने वाला है। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं, तो उससे आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। संतान के उज्जवल भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। वर्तमान में की गई मेहनत का भविष्य में अच्छा फल मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। काम को लेकर अपने परिवार को अनदेखा मत कीजिए। नौकरी करने वाले लोगों को आज ऑफिस में बड़ा सम्मान मिल सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को बेहद प्रभावित करेगी। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रुचि रहेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना कीजिए, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों का दिन काफी बेहतर रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपको बेकार की चिंता लेने से बचना होगा। आप अपने ऊपर नकारत्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। युवाओं को कैरियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी किस्मत के भरोसे बिल्कुल भी नहीं रहना है। आप अपनी मेहनत से ही सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। युवाओं को अपनी सोशल नेटवर्किंग और बढ़ानी चाहिए। सामान्य ज्ञान मजबूत रखने की आवश्यकता है। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button