समाचार

ये होते हैं संस्कार: अरबों की दौलत फिर भी मंगेतर को विदेश नहीं मंदिर ले गए अनंत अंबानी – Video

कहते हैं आप जीवन में कितने भी बड़े बन जाओ, कितना भी पैसा कमा लो, लेकिन कभी भगवान को नहीं भूलना चाहिए। लाइफ में उसका आशीर्वाद सबसे जरूरी है। वही आपको भिखारी से राजा और करोड़पति से रोडपति बना सकता है। यह बात अंबानी परिवार अच्छे से समझता है। यही वजह है कि उनका परिवार आए दिन मंदिर में दर्शन करने पहुँच जाता है। खासकर जब घर में कोई मांगलिक कार्य होता है तो वह भगवान के सामने माथा टेकने जरूर जाते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी अक्सर मंदिर में दिख जाते हैं। अब उसी परंपरा को उनका छोटा बेटा अनंत अंबानी निभा रहा है। अनंत इन दिनों जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट संग रिश्ते को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। कपल ने 19 जनवरी को सगाई की।

श्री वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे अनंत-राधिका

सगाई के बाद से अनंत और राधिका कई मंदिरों में जाकर अपने सुनहरे भविष्य के लिए भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। 24 जनवरी को वे जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने गए थे। इस दौरान अनंत ने मीडिया से कहा था कि वह चाहते हैं यूं ही जगन्नाथ भगवान की कृपा हम पर बरसती रहे। इसके अलावा वह गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर भी गए। यहां दोनों ने पूजा अर्चना की।

अब हाल ही में यह नई नवेली जोड़ी तिरुमाला हिल्स के ऊपर स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची। यहां 26 जनवरी के दिन दोनों ने श्री वेंकटेश्वर भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान अनंत सफेद रंग के कपड़ों में सादगीभरे अंदाज में दिखाई दिए। वहीं राधिका भी हरे रंग के सलवार सूट में सिंपल और स्वीट नजर आई। अब इनका यह मंदिर दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

सगाई के बाद अब शादी का इंतजार

राधिका और अनंत की सगाई अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया में हुई। इस दौरान हमेशा की तरह पूरा बॉलीवुड मेहमान के रूप में दिखाई दिया। अनंत वर्तमान में 27 साल के हैं। बताया जा रहा है कि राधिका और उनकी दोस्ती काफी पुरानी है। यह बचपन का प्यार है जो अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इन दोनों की शादी को लेकर हर कोई उत्साहित है।

अनंत मुकेश और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं। उनके जुड़वा बच्चों आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी पहले ही हो चुकी है। इन दोनों शादी में अंबानी परिवार ने पानी की तरह पैसा बहाया था। अब अनंत की शादी में भी ऐसा ही शादी अंदाज देखने को मिल सकता है। वैसे आपको अनंत और राधिका की जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button