बॉलीवुड

रजनीकांत को भिखारी समझ लड़की ने दी थी 10 रुपए की भीख, उसके बाद जो हुआ वो जानकर हैरान रह जाएंगे

मुंबई – दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के बारे में सभी को मालूम है। वो आज देश के सबसे बड़े स्टान माने जाते हैं। रजनीकांत की तुलना सुपरमैन से भी की जाती है और इससे बढ़कर वो लोगों के लिए भगवान के जैसे हैं। रजनीकांत भारत के सुपर हीरो हैं और उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी हर एक फिल्म का दर्शकों को बेशब्री से इंतज़ार रहता है। न सिर्फ चेन्नई में बल्कि पूरे देश में उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। लेकिन, आज हम आपको राजनीकांत से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, एक बार एक महिला ने रजनीकांत को भिखारी समझकर रजनीकांत को 10 रुपए की भीख दे दिया था।

महिला ने दी थी रजनीकांत को 10 रुपए की भीख

सुपरस्‍टार रजनीकांत के से जुड़ा एक वाकया खुब चर्चा में रहा। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के अलावा पूरी दुनिया में रजनीकांत को भगवान की तरह पूजा जाता है। लेकिन, आपको उनसे जुड़ा एक वाकया जानकर बेहद हैरानी होगी की उन्हें एक महिला ने भिखारी समझ लिया और 10 रुपये भीख के रुप में दे दिये। क्या आप इस बात पर विश्वास कर सकते हैं कि पूरी दुनिया में भगवान की तरह पूजे जाने वाले मशहूर रजनीकांत को कोई भिखारी भी समझ सकता है।

लेकिन, ये बात बिल्कुल सच है कि करीब 10 साल पहले रजनीकांत को भीखारी समझकर एक महिला ने 10 रुपये भीख के रुप में दिये थे। यह वाकया उस वक्त का है जब साल 2007 में रजनीकांत की फिल्‍म ‘शिवाजी’ रिलीज हुई थी। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर काफी हिट रही। इसी से खुश होकर रजनीकांत अपने साथियों के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने भेष बदलकर मंदिर चले गए।

रजनीकांत ने भीख मिलने के बाद किया था ये काम

एक महिला ने रजनीकांत को उस वक्त भिखारी समझ लिया जब वो साधारण कपड़े पहने मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। यह महिला भी उनके साथ ही मंदिर की सीढ़ियां चढ़ रही थी, जिसने रजनीकांत को एक कमजोर बुजुर्ग और भिखारी समझकर 10 रुपये का नोट पकड़ा दिया। महिला द्वारा भिखारी समझकर महिला ने जो दस रुपए का नोट पकड़ाया उसे रजनीकांत ने मना न करते हुए चुपचाप अपने पास रख लिया। महिला द्वारा दिये गए 10 रुपये के नोट को लेकर रजनीकांत पहुंचे और अपने पर्स से सारे पैसे और उस 10 रुपये के नोट को निकालकर भगवान के चरणों में रख दिया।

इस सब वहां खड़ी महिला भी देख रही थी और उसने रजनीकांत को पहचान लिया। वह तुरंत रजनीकांत के पास गई और उनसे माफी मांगते हुए अपने दिये हुए दस रुपए वापस मांगे। रजनीकांत ने महिला से कहा कि आपके दिये हुए दस रुपए मेरे लिए आशीर्वाद है। यह वाकया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस किस्से को जानने के बाद आप भी समझ गए होंगे की आखिर रजनीकांत को भगवान की तरह क्यों पूजा जाता है। महिला द्वारा रजनीकांत को 10 रुपए की भीख दिये जाने का ये किस्सा काफी चर्चा में रहा। शायद रजनीकांत की जगह कोई दूसरा होता को उसका रिएक्शन कुछ और ही होता।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button