समाचार

बीच बाजार पति का हाथ छुड़ा प्रेमी संग भागी दुल्हन, फिर जो हुआ वह देख पुलिस भी रह गई दंग -Video

शादी के पहले आपने महिला को प्रेमी संग भागते हुए कई बार देखा-सुना होगा। शादी के बाद चोरी चुपके गहने और पैसे लेकर भागने वाली नई नवेली दुल्हनों के किस्से भी आम है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डेयरिंग दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जो अपने पति के सामने ही प्रेमी संग भाग गई। पति ने उसका पीछा भी किया, लेकिन उसके हाथ लगा तो सिर्फ बाबा जी का बाबा जी का ठुल्लू।

यह अनोखा मामला बिहार के मुंगेर का है। यहां पोद्दार कॉलोनी में रहने वाले विवेक कुमार ने 14 जून को ही शादी रचाई थी। उसकी शादी नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी की रहने वाली मौनी से हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही (18 जून) नई नवेली दुल्हन मायके चली गई थी। फिर 21 जून को उसका ससुराल आना हुआ। लेकिन अगले ही दिन यानि 22 जून को वह प्रेमी संग नौ दो ग्यारह हो गई।

चूड़ी खरीदने के बहाने प्रेमी संग भागी दुल्हन

प्रेमी के साथ भागने के लिए दुल्हन की प्लानिंग भी बड़ी फिल्मी थी। वह पति से प्यार से बोली ‘सुनोजी! मुझे न बाजार से चूड़ी खरीदना है। क्या आप मेरे साथ चलोगे?’ अब बेचारा पति नई नवेली दुल्हन की इस प्यार भरी विनती को ठुकरा नहीं सका। दोनों दीनदयाल चौक पर स्थित अंजलि चूड़ी हाउस में खरीदारी करने लगे।

यहां पत्नी फिर पति से प्यार से बोली ‘सुनोजी! मुझे तो सिर्फ आपकी पसंद की चूड़ी ही खरीदना है।’ इस पर पति विवेक चूड़ी देखने में व्यस्त हो गया। बस इसी बीच दुल्हन का प्रेम आ धमका और अपनी शादीशुदा प्रेमिका का हाथ पकड़ उसे भगा ले गया। पति ने जैसे ही पत्नी को प्रेमी संग भागते देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दोनों के पीछे भागा.. लेकिन पत्नी और उसका प्रेमी गाड़ी में बैठ रफूचक्कर हो गए।

6 साल से चल रहा था लव अफेयर

इस घटना से दुख पति मां और बहन के साथ थाने पहुंचा। यहां थानेदार को अपनी दुखभर व्यथा सुनाई। साथ ही बोला कि पत्नी शादी के जेवर और कुछ डॉक्यूमेंट भी ले भागी। बहू की इस हरकत से सास कंचन देवी बड़ी दुखी है। उन्होंने कहा कि मेरा एक ही बेटा है। बड़ी धूमधाम से उसकी शादी की थी। बहू गलत निकल गई। अब समाज में हमारा मजाक उड़ रहा है। लड़की को प्रेमी संग ही भागना था तो शादी क्यों की? पहले ही बता देती। उसके परिवारवालों ने भी हमे धोखा दिया है।

शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने दुल्हन मौनी और उसके प्रेमी दिव्यांशु कुमार को पकड़ भी लिया। दिव्यांशु का अपना अलग रोना धोना था। बोला- “मैं तो ड्राइवर का काम करता हूँ। मौनी से मेरा 6 साल से अफेयर चल रहा है। उसके घरवाले शादी को राजी नहीं हुए। जबरन दूसरे के घर ब्याह दिया। फिर मौनी ससुराल से बार-बार फोन कर रोने लगी। आत्महत्या की धमकी देने लगी। ऐसे में मैं उसे भगाकर बेगूसराय ले गया। फिर हम नवागढ़ी आए।”

पुलिस की हिरासत में प्रेमी-प्रेमिका

कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे के अनुसार पीड़ित पति की मां कंचन देवी की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज हुआ है। आरोपी लड़की का मेडिकल किया जाएगा। फिर उसे कोर्ट भेजकर बयान दर्ज होगा। लड़की के प्रेमी दिव्यांशु पुलिस की हिरासत में है। उससे  भी पूछताछ चल रही है।


ये काफी दुखद है कि एक परिवार को समाज में इस तरह शर्मिंदा होना पड़ा है। इसलिए जब भी शादी करें तो लड़का और लड़की की रजामंदी जरूर पूछ लें। वरना आपके साथ भी ऐसी घटना हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button