समाचार

दुल्हन बोली- 10 रुपए दो सुलभ शौचालय जाना है, फिर प्रेमी संग किया काण्ड, CCTV में दिखा सबकुछ

नई नवेली दुल्हन के घर आने से पूरा परिवार खुश होता है। हर कोई दुल्हन के स्वागत में लगा रहता है। इस दौरान नई दुल्हन को लेकर कुछ रस्में भी निभाई जाती हैं। इसमें शादी के बाद नवविवाहित जोड़ी को मंदिर दर्शन कराने भी ले जाया जाता है। लेकिन यूपी में एक दुल्हन मंदिर दर्शन के दौरान बाथरूम करने गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। जब दूल्हे ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसके होश उड़ गए।

बाथरूम जाने के बहाने गायब हुई दुल्हन

यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है। यहां रमेश (बदला हुआ नाम) की शादी प्रिया (बदला हुआ नाम) से तय हुई थी। शादी 10 फरवरी को हुई थी। इस शादी से रमेश और उसके घरवाले बड़े खुश थे। दुल्हन यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली है। वहीं दूल्हा जौनपुर का रहने वाला है। दोनों परिवार समेत 19 फरवरी को मां विध्यवासिनी के दर्शन के लिए गए थे। यहां सभी घरवाले दर्शन करने में बीजी थे।

इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि उसे वाशरूम जाना है। इसके लिए उसने दूल्हे से दस रुपए के खुल्ले भी लिए। फिर वह वाशरूम चली गई। हालांकि कई देर तक वह लौटी नहीं। इसके बाद दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन को खोजना शुरू किया। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। फिर दूल्हा विंध्याचल थाने गया और दुल्हन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें सारा मामला क्लियर हो गया।

प्रेमी संग बाइक पर बैठ हुई फुर्र

पुलिस ने सीसीटीवी में देखा कि दुल्हन वाशरूम से बाहर निकलकर एक लड़के के पीछे-पीछे जा रही थी। बाद में वह लाल रंग की बाइक पर अपने प्रेमी संग बैठ गई। फिर वहां से दोनों फरार हो गए। इसके बाद दूल्हा और उसके परिजन टेंशन में आ गए। खबर लिखे जाने तक दुल्हन का कोई पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस ने कहा कि दूल्हे से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि वह दुल्हन के खिलाफ कोई लिखित में मामला दर्ज करता है आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई दुल्हन की इस हरकत से हैरान नजर आया। लोगों ने कहा कि जब दुल्हन को प्रेमी संग ही भागना था तो शादी के पहले चली जाती है। इस तरह से एक लड़के की जिंदगी खराब कर के उसे क्या मिला। वैसे आप भी शादी तय करने से पहले यह पक्का कर लें कि दूल्हा या दुल्हन इस शादी से खुश भी है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button