समाचार

अजय देवगन बन पति बोला- मेरी बीवी से शादी कर लो, प्रेमी ने कहा- ये तो बूढ़ी हो गई, तुम ही रखो..

सच्चा प्यार बहुत कम लोगों को नसीब होता है। अधिकतर लोग प्यार के नाम पर टाइमपास करना या संबंध बनाना ही पसंद करते हैं। शादी करने की हिम्मत हर कोई नहीं दिखाता है। अब पटना की ये अजब प्रेम की गजब कहानी ही देख लीजिए। यहां पति ने अजय देवगन बनकर अपनी पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथ में देना चाहा। लेकिन प्रेमी बोला- ये तो बूढ़ी हो गई, इससे कौन शादी करेगा।

20 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार

मोना (बदला हुआ नाम) 42 साल की है। उसके परिवार में एक पति और एक बेटा है। दो साल पहले एक पार्टी में मोना की मुलाकात 22 वर्षीय कबीर (बदला हुआ नाम) से हुई थी। कबीर उम्र में मोना से 20 साल छोटा है। हालांकि यहां दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया था। बाद में दोनों की बातचीत होने लगी। जल्द दोनों में प्यार हो गया। फिर जिस्मानी संबंध भी बनने लगे।

दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद मोना का मन भर गया। वह कबीर से दूरी बनाने लगी। ये बात कबीर को पसंद नहीं आई। वह मोना को आए दिन तंग करने लगा। चिढ़कर मोना ने कबीर की मां को कॉल कर दिया। उसने कबीर की सारी पोल खोल दी। इस बात से नाराज कबीर ने मोना को मॉर्निंग वॉक के दौरान पीट दिया। यह इसी साल की फरवरी माह की बात है।

इसके बाद 8 फरवरी को मोना अपने पति के साथ महिला हेल्पलाइन वन स्टॉप सेंटर पहुंची। यहां उसने परियोजना प्रबंधक कुमारी प्रमिला के पास कबीर के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उस पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला हेल्प लाइन ने कबीर को नोटिस भेजकर बुला लिया।

प्रेमी ने शादी से किया इनकार

अब कबीर ने मोना और उसके पति के सामने सारी पोल खोल दी। उसने अपने लव अफेयर से जुड़ी सारी बातें उजागर कर दी। यह सुनकर पति ‘हम दिल दे चुके सनम’ का अक्षय कुमार बन गया। बोला इतना ही प्यार है तो मेरी बीवी से शादी कर लो। लेकिन प्रेमी के जवाब ने सभी को हिला दिया। वह बोला- तेरी बीवी अब बूढ़ी हो गई है। उससे कौन शादी करेगा।

मोना FIR के लफड़े में नहीं पड़ना चाहती थी। इसलिए दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। इसके बाद लड़के से एक बॉन्ड साइन करवाया गया। इसमें लिखा था कि वह आज के बाद मोना को कभी परेशान नहीं करेगा। और इस तरह काउंसलिंग के बाद यह मामला वहीं समाप्त हो गया। अब यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button