राशिफल

राशिफल 11 मई 2023: आज श्री विष्णु जी की कृपा से 6 राशियों के हर काम होंगे सफल, मिलेगा तगड़ा लाभ

आज हम आपको गुरुवार 11 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पिताजी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आपको कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। एक नया कदम उठाएंगे, जिसका असर आपके व्यापार और परिवार पर पड़ेगा। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आनंदमय रहने वाला है। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने काम के प्रति ज्यादा ही ईमानदार रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आप अपने परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं, जिससे आप काफी मनोरंजन करेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपका पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। काफी दिनों से हो रहे बुखार से आपको छुटकारा मिलेगा। आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आप कोई कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। इस राशि के जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई किए हैं, उनको बहुत ही जल्द सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। बस आपको अपनी मेहनत जारी रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुरानी चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उनको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। माता-पिता के साथ दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आप जिस काम को काफी लम्बे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिल सकती है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अपने दयालु स्वभाव के कारण किसी चतुर व्यक्ति का शिकार बन सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। आपके माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। माता जी के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे, नहीं तो परेशानी हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत अच्छी रहेगी। अपने सरल व्यवहार से आप दूसरों के दिलों पर राज करेंगे। इस राशि के जो लोग अपना नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा साबित होगा लेकिन शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देख लीजिए, आपको साल भर लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। विवाह योग के लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर में खुशियों का वातावरण बनेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे इन लोगों को एक दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिलेगा, उनके बीच रिश्ते और ज्यादा बढ़ेंगे। आप अपने कुछ जरूरी कामों में थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस में तरक्की के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे, जिससे आपको लाभ प्राप्त होने वाला है। दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। बिजनेस करने वाले लोग आज किसी जरूरी मीटिंग में जा सकते हैं, जिसमें अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। आपको ज्यादा वर्क करना पड़ेगा इसलिए आप अपने काम की रफ्तार को मेंटेन करेंगे। साइंस के छात्रों का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा, पूरा दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे। कोई भी काम करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी। आप अपने बिजनेस के साथ-साथ परिवार के साथ भी बैलेंस बनाए रखें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप क्रोध में आकर कोई भी फैसला मत लीजिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आपके आस-पास में कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। व्यापार करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है। मुनाफा कमाने के मार्ग हासिल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। घर से बाहर जाते समय माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लीजिए, इससे आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होने वाली है। पास के किसी मंदिर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको किसी दूसरे राज्य भी जाना पड़ सकता है, जहां आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। जो लोग रियल स्टेट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनको आज ज्यादा लाभ होने के योग हैं। आप अपनी कुछ पुरानी रुकी हुई योजनाओं को सफल कर सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। कोई धार्मिक यात्रा करने जाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन काफी ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपनी किस्मत के बलबूते जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button