समाचार

सुहागरात के सपने सजा बारात लेकर निकला दूल्हा,दुल्हन के घर पहुंचते ही दिखी ऐसी चीज..

दूल्हा शादी को लेकर बहुत उत्साहित था। इस दिन के सपने उसने बरसों से देख रखे थे। अपनी दुल्हनियाँ को अपना बनाने वह खूब तैयार हुआ था। फिर शादी वाले दिन फुल गाजे बाजे से बारात लेकर दुल्हन के घर गया। लेकिन घर पर दूल्हे को एक ऐसी चीज दिखी कि उसे सीधा थाने जाना पड़ा। इतना ही नहीं उसकी शादी भी कैंसिल हो गई। तो आखिर घर पर ऐसा क्या था? चलिए जानते हैं।

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के घर मिला ताला

यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर का है। दूल्हे का नाम भरत है। वह मध्य प्रदेश के ही धरमपुरी का रहने वाला है। 11 जून उसकी शादी थी। ये शादी राजपुर की माया रमेश नाम की लड़की से फिक्स हुई थी। भरत को माया पहली नजर में ही पसंद आ गई थी। उसने माया संग अपनी शादीशुदा जिंदगी के सपने भी सँजो लिए थे। लेकिन एंड टाइम पर उसके साथ बड़ा कांड हो गया।

शादी की तय तारिख को भरत अपने घर धरमपुरी से बारात लेकर राजपुर पहुंचा। यहां आते ही वह घोड़ी पर चढ़ गया। फिर गाजे बाजे के साथ पूरी बारात लड़की के घर गई। लेकिन घर में एक बड़ा सा ताला लटका हुआ था। घर पर कोई भी नहीं था। यह देख दूल्हे भरत का दिमाग खराब हो गया। उसने दुल्हन पक्ष को कई फोन भी किए। लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। अंत में थक हारकर वह पुलिस की शरण में गया।

शादी के पहले दुल्हन ने लिए थे 1 लाख रुपए

अब तक दूल्हे को एहसास हो गया था कि उसका सामना लुटेरी दुल्हन से पड़ा है। आमतौर पर ये लुटेरी दुल्हन शादी के बाद घर साफ कर चली जाती है। लेकिन यहां तो शादी के पहले ही दुल्हन और उसका पूरा परिवार नौ दो ग्यारह हो गया। दरअसल भरत ने पुलिस को बताया कि शादी तय होने के बाद लड़कीवालों ने 1 लाख रुपए की मांग की थी। भरत ने ये पैसे राजी खुशी दे दिए। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मदद उसकी बर्बादी का कारण बन जाएगी। दुल्हन और उसका परिवार 1 लाख रुपए का चुना लगा रफूचक्कर हो गए।

फिलहाल दूल्हे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़कीवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह अभी इस मामले की जांच पड़ताल में लगे हुए हैं। लड़की पक्ष को ढूँढने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके पहले उन्होंने शादी के बदले पैसा लेकर भागने वाली एक गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button