राशिफल

राशिफल 19 मार्च 2023: आज 3 राशियों की खुलेगी बंद किस्मत, सूर्य कृपा से अटके काम होंगे पूरे

आज हम आपको रविवार 19 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 19 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। घर परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। अगर माता-पिता की तबीयत में लंबे समय से गिरावट चल रही थी, तो आज सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। रिश्तो में विवाद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप हर काम को समय रहते पूरा कर लेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी बढ़िया रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। आप बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, उन्हें कहीं बाहर घुमाने भी लेकर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने वाहन पर भी खर्च करेंगे। बच्चों के साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होने के योग हैं, जिसे देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आपके शत्रु आपका बुरा करने की बार-बार कोशिश करते नजर आएंगे लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे। मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज पुरानी बातों को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्कों से लाभ होने के योग बने हुए हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी को कोई नया कार्य शुरू कराने की योजना बनाएंगे, जिसमें परिवार वाले उनका पूरा साथ देंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय में सफलता प्राप्त करके काफी खुश नजर आएंगे। दोस्तों की मदद से लाभ प्राप्त होगा। दोस्तों के द्वारा आमदनी के काफी सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, तो बेहतर रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी नौकरी में प्रमोशन की खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान नए नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आपको नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन प्राइवेट करने वाले लोगों के लिए सफलता लेकर आया है। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जूनियर और सीनियर के साथ मिलकर खूब मन लगाकर काम करते हुए दिखेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य को बहुत ही जल्द हासिल करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां पर परिवार वाले एक साथ मिलकर काफी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी की तबीयत में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने वाला है। घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। आपकी तरक्की को देखकर कुछ लोग आपसे नाखुश नजर आएंगे लेकिन आपको उनकी चिंता नहीं करनी है। कुंवारे लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। तरक्की के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। परिवारवालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। माता-पिता संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा। घर में मेहमानों के आगमन से परिवार में खुशियां आएंगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई पुरानी चिंता दूर हो जाएगी। आपकी सेहत में सुधार आएगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यवसाय से संबंधित यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोग पैतृक व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे और आपको इसका अच्छा लाभ भी देखने को मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में रुकी हुई योजना को दोबारा से शुरू करने में सफल हो सकते हैं। पिताजी आपके व्यवसाय में कुछ धन खर्च करेंगे। माताजी की सेहत में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। कारोबार में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनका आप डटकर सामना करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button