दिलचस्प

ताउम्र रखना चाहते हैं रोमांस बरकरार तो रिलेशन शुरू करने से पहले ही पार्टनर से पूछें ये 5 सवाल

आजकल हर कोई प्यार में भरोसा रखता है, क्योंकि यह रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है। इस रिश्ते को जितनी खूबसूरती से निभाया जाए ये उतना ही ग्रोथ करता है। जब भी कोई रिलेशनशिप शुरू करता है, तो उसके मन मे कई सवाल होते हैं, जिसमें से पहला सवाल यही होता है कि क्या उसका रिश्ता वाकई मजबूत है? इसके अलावा क्या उसका पार्टनर उसके साथ निभाएगा?  इन्ही तमाम सवालों से लगभग हर पार्टनर जूझता है।  रिलेशनशिप की शुरू करने से पहले कुछ बाते अपने पार्टनर से हर किसी को क्लियर कर लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

अगर आप अपने रिश्ते को वाकई मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको रिलेशनशिप शुरू करने से पहले ही कुछ सवालों को जरूर पूछ लेना चाहिए, ताकि आपका रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सके। लांग रिलेशनशिप चलाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आपको अपने पार्टनर से सारी बातें पूछ लेनी चाहिए, जिसके बाद तय करना चाहिए कि आप इस रिलेशनशिप को आगे जारी रख पाएंगे या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन से सवाल है, जोकि आपको अपने पार्टनर से क्लियर कर लेना चाहिए।

क्या दोस्ती रिश्ते के काबिल है?

दोस्ती से प्यार तक का सफर तय करना हो, तो दोनों लोगोंं को चाहिए कि वो एक दूसरे से पूछे कि क्या दोनों लोग इस रिश्ते को निभा पाएंगे या नहीं। अगर आप दोनों यह सवाल पूछेंगे तो यह साफ हो जाएगा कि आप रिश्ता लंब चलेगा या नहीं। इससे दोनों के मन में किसी भी तरह की कोई दुविधा नहीं रहती है।

क्या उम्र भर साथ निभा पाएंगे?

उम्र भर साथ निभाने के लिए दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती होनी चाहिए, क्योंकि अगर आप दोनों के बीच दोस्ती है, तो आप दोनों के बीच काफी अच्छी अंडरस्टैडिंग होगी। और यह आपके रिश्ते के लिए बहुत ही  अच्छा होगा। इसके अलावा आप दोनों एक दूसरे का साथ हमेशा निभा सकेंगे।  इसके लिए आप अपने पार्टनर से यह जरूर पूछ लें कि क्या हम सारी उम्र एक दूसरे का साथ निभा पाएंगे या नहीं।

रिश्तोंं को लेकर एक जैसी सोच है या नहीं?

 

रिश्तो को लेकर दोनों ही एक दूसरे से पूछे कि उनकी सोच क्या है। अगर दोनोंं की सोच रिश्ते को लेकर एक जैसी नहीं है, तो  दोनों को ही इस रिश्ते को शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंंकि रिश्तों को निभाने के लिए सकारात्मक सोच होनी जरूरी है। ऐसे में रिलेशनशिप को शुरू करने से ही पहले आपको यह क्लियर कर लेना चाहिए।

क्या दोनों अपने रिलेशनशिप को लोगोंं के सामने स्वीकार कर पाएंगे?

अगर आप दोनों लोग अपने रिलेशनशिप को समाज के सामने स्वीकार करने की हिम्मत नहीं है, तो ऐसे में रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए। आप दोनों को ही चाहिए कि आप अपने पार्टनर से यह पूछ लें कि वो आपको लेकर पूरी तरह से क्लियर हैं या नहीं है। साथ ही अगर दोनों लोग अपने रिलेशनशिप के बारे में फैमिली से बताने से मना कर रहे हैं, तो आपको यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ना चाहिए। इसके अलावा अगर आपका पार्टनर आपको पूरे समाज के सामने स्वीकार करने की हिम्मत रखता है, तो आप लकी हैंं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button