बॉलीवुड

Video: शिल्पा ने धूमधाम से मनाई होली, लेकिन कर दी 2 बड़ी गलती, लोग बोले- हिंदू धर्म में ऐसा…’

हर साल की तरह इस साल भी सेलेब्स धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मना रहे हैं। अपने हर त्यौहार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने वाली सफल एवं खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी होली का त्यौहार मनाया और अपने परिवार संग होलिका दहन भी किया।

बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार संग होलिका दहन किया। उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी दिखाई। हालांकि आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान दो बड़ी गलती कर दी। वो गलती लोगों की निगाहों में आ गई और अभिनेत्री को लोगों ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिंदू धर्म में ऐसा नहीं होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

सोमवार रात को अपने परिवार के साथ शिल्पा ने होलिका दहन किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो भी पोस्ट किया उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में होलिका दहन हो रहा है। शिल्पा के साथ वीडियो में उनके पति राज कुंद्रा और कपल के दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखकर आप समझ सकते है कि शिल्पा ने क्या गलती की है। अगर आपको नहीं भी पता चल पाया है तो हम आपको बता दें कि अभिनेत्री ने बांस की होली जलाई है। बांस जलाना हिंदू धर्म में ठीक नहीं माना जाता है। ऐसे में शिल्पा को लोगों ने ट्रोल कर दिया है।

इंस्टा पर वीडियो को पोस्ट करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है कि, ”होलिका दहन। हम छोटी-छोटी चिठ्ठियाँ बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं, और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं।

यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। यह होली आपके और आपके प्रियजन के लिए लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए। होली की शुभकामनाएँ आप सभी को”।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि, ”कभी भी बांस नहीं जलाया जाता है”। एक यूजर ने कमेंट किया कि, ”हिंदू धर्म में बांस की छड़ें जलाना प्रतिबंधित है…होली की शुभकामनाएं”। एक ने लिखा कि, ”होली कभी भी घर के अंदर नहीं जलाते है’। एक अन्य ने लिखा कि, ”बांस नहीं जलाते है जी हिंदू धर्म में और साथ ही चप्पल जूते पहन कर अग्नि में कुछ नहीं डाला जाता”।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button