राशिफल

आज कालाष्टमी पर बन रहा शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज़, सभी राशियों पर जानें असर

ब्रह्मांड में लगातार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है, जिसकी वजह से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं। यह दोनों ही योग सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है।

आपको बता दें कि आज कालाष्टमी है। इस दिन शिव शंकर के रूद्र स्वरूप भगवान काल भैरव की पूजा और उपासना की जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज विष्कुंभ योग के बाद प्रीति योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर सभी राशियों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा।

आइए जानते हैं कालाष्टमी पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ असर

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। शुभ योग की वजह से लव लाइफ अच्छी व्यतीत होगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। विद्यार्थियों का समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको कोई गुड न्यूज़ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में फायदा मिलेगा। किस्मत और समय आपके फेवर में रहने वाला है। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का प्रभाव अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट आपको अधिक लाभ दे सकते हैं। बिजनेस में सकारात्मक मोड़ देखने को मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको बेहतरीन फायदे मिलेंगे। आपका उत्साह दोगुना होगा। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक तौर पर फायदा मिलने की संभावना है। घरेलू उपयोगी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को शुभ योग की वजह से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। कुछ मामलों में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु इसका नतीजा जबरदस्त देखने को मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को शादी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। लव लाइफ में सुधार आता हुआ नजर आ रहा है। आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी साबित होगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता अधिक रहेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। ऑफिस में हर काम को बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे। कुछ जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में नए नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु आप किसी के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। गुप्त शत्रुओं से संभाल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि वाले लोग कामकाज करने में जल्दीबाजी बिल्कुल भी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में काम पूरा करने में अधिक समय लगेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी, इससे आपको कई क्षेत्रों में फायदा मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से लोग बेहद खुश रहेंगे। आप किसी के बहकावे में ना आएं। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने कामकाज के प्रति एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में खटास उत्पन्न हो सकती है। प्रिय के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों का ध्यान अध्यात्म के प्रति अधिक रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया बिजनेस करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ खुशियों भरा समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको नुकसान होने की संभावना है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button