अध्यात्म

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय, धन में होगी लगातार वृद्धि

ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी तो अवश्य होगी कि नवरात्रि के दिन माता दुर्गा को सबसे अधिक प्रिय है, वर्ष भर में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, इनमें से दो विशेष नवरात्रि होती है और दो गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है, आज से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है, गुप्त नवरात्र कष्टों के निवारण के लिए, धन प्राप्ति के लिए और साधना के लिए सबसे उत्तम माना गया है, ऐसा कहा जाता है कि अगर गुप्त नवरात्रि में कुछ उपाय किए जाए तो इसका फल तुरंत प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, अगर व्यक्ति गुप्त नवरात्रि में अपनी सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ इन सरल उपायों को करता है तो इससे सुख में बढ़ोतरी होती है और मां दुर्गा प्रसन्न होती है।

इन शक्तिशाली उपायों को करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है, धन से जुड़ी हुई सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है, आखिर यह कौन से उपाय हैं जिनको करके हम मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं और अपनी तकलीफ से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं? आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए गुप्त नवरात्रि में कौन से करें उपाय

  • अगर आप नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूजा करते हैं तो आप इनको शहद का भोग लगाएं, इससे भक्तों को सुंदर रूप की प्राप्ति होती है और व्यक्तित्व में तेज आता है।
  • अगर आप अपनी मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो आप गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना लाल रंग के आसन पर बैठकर कीजिए, यह बहुत ही उत्तम माना जाता है, यह व्यक्ति की इच्छा पूर्ति के लिए सबसे सरल उपाय माना गया है।

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके पास धन से कि कोई कमी ना हो, आपके घर में धन का अभाव उत्पन्न ना हो तो ऐसे में आप गुप्त नवरात्रि के दिनों में रोजाना पान में गुलाब की सात पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित कीजिए।

  • अगर आप अपनी किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए गुप्त नवरात्रि में पड़ने वाले सोमवार और शनिवार के दिन शिवलिंग पर काले तिल और गंगा जल अर्पित करें।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहे तो आप नवरात्रि में पूजा करते समय रोजाना माता को इत्र अर्पित करें।
  • अगर आप अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त करना करना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि के दिनों में आप प्रातः काल श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ कीजिए, इससे आपके हर कार्य सिद्ध होंगे और कार्य क्षेत्र में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती है।

ऐसा माना जाता है कि माता अपने भक्तों की पुकार अवश्य सुनती है, ऐसे में गुप्त नवरात्रि के दिन माता तक अपनी मनोकामना पहुंचाने का सबसे उत्तम दिन माना गया है, जो भक्त अपने सच्चे मन से माता की पूजा-अर्चना करता है और कुछ उपाय अपनाता है तो इससे माता रानी प्रसन्न होती है और सभी कष्टों को दूर करती है, आप गुप्त नवरात्रि के दिनों में इन सरल उपायों को अवश्य आजमाएं, इससे आपको इसका परिणाम तुरंत देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button