राशिफल

मार्च में इन राशियों पर मेहरबान रहेगी मां लक्ष्मी, करियर-व्यपार में होगा लाभ, बढ़ जाएगी इनकम

ज्योतिष शास्त्र राशि और ग्रहों की स्थिति के आधार पर हमारा भविष्य बताता है। नए साल के दो महीने अब समाप्त हो चुके हैं। अब मार्च का महिना शुरू होने वाला है। इस महीने का कई लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह अप्रैजल का महीना होता है। इस महीने में बहुत से लोगों को अपनी सैलरी बढ़ने या प्रमोशन के होने की उम्मीद रहती है। ऐसे में आज हम आपको उन लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए मार्च का महिना करियर के लिहाज से बड़ा खास रहने वाला है।

मेष राशि

मार्च में आपकी आर्थिक समस्याएं खत्म होगी। वर्कप्लेस में आपको कई बड़ी खुशखबरियाँ मिलेगी। बॉस आपके काम से खुश होगा। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं नए जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। दूसरी ओर व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपका बीजनेस भी मार्च में खूब चलेगा। पैसों की आवक अचानक से बढ़ जाएगी। वहीं भाग्य भी भरपूर साथ देगा।

मिथुन राशि

मार्च का महिना इनके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। इन्हें नौकरी में तरक्की मिलेगी। वहीं छात्रों को उनकी मेहनत का परिणाम अच्छा मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें कोई जॉब मिल सकती है। वहीं सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को भी गुड न्यूज मिल सकती है। यदि आप नया बीजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मार्च का महिना अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा भी हो सकती है।

सिंह राशि

मार्च का महिना आपके लिए अच्छा भाग्य लेकर आएगा। जॉब और बीजनेस में लक आपका साथ देगा। नौकरी में आप नया मुकाम हासिल कर सकेंगे। आपके सभी सपने सच होते चले जाएंगे। आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब पहुँच जाएंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। पैसों की कमी नहीं होगी। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि

मार्च महीने में तुला राशि के जातकों को पैसा और तरक्की मिलेगी। भगवान आपका हर पल साथ देंगे। आपको बस सही मौके को पहचानकर उसका लाभ उठाना है। जो लोग जॉब शिफ्ट करने का सोच रहे हैं उनके लिए अच्छा समय है। आप किस बड़ी कंपनी में अप्लाइ कर दें। आपका करियर उछाल मारने लगेगा। वहीं बीजनेस को बढ़ाने या नया व्यापार शुरू करने के लिए मार्च का महिना उत्तम रहेगा।

धनु राशि

मार्च के महीने में आपको उम्मीद से दोगुना लाभ होगा। आपके काम में आ रही सभी दिक्कतें दूर होगी। अटके हुए काम भी बन जाएंगे। अटका हुआ धन भी वापस मिल जाएगा। करियर में नया मौड़ आएगा। पैसा आपके पास खुद चलकर आएगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। बीजनेस में लाभ ही लाभ होगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। घर में खुशियां आएगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मार्च ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपकी सभी परेशानियाँ इस महीने समाप्त हो जाएगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हाथ लगेगी। मेहनत का फल मिलेगा। बीजनेस में बड़ा लाभ होगा। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैसों की टेंशन दूर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button