मनोरंजन

दुल्हन ने स्टेज पर लचकाई पतली कमरिया, लटके-झटके देख पगला गए दूल्हे के दोस्त, करने लगे ऐसी हरकत

‘पतली कमरिया मोरी, हाय हाय.. तिरछी नजरिया तोरी, हाय हाय..’ यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी धूम मचा रहा है। हर कोई इस गाने पर रील बना रहा है। फिर वह बच्चा हो या बूढ़ा। यहां तक कि क्लास रूम में टीचर भी इस गाने पर वीडियो बनाने लगे हैं। ऐसे में शादी ब्याह के इस सीजन में दूल्हा दुल्हन कैसे पीछे रहते?

शादी का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। हर तरफ गाजे बाजे की आवाज गूंज रही है। शादी में रस्मों को निभाने के अलावा डांस और मस्ती भी खूब की जाती है। फिर भारतीय शादियां तो बिना डांस के अधूरी रहती है। और आज के सोशल मीडिया के जमाने में दूल्हा और दुल्हन भी अपना डांस का वीडियो जरूर बनाते हैं।

ससुराल वालों के सामने दुल्हन ने लचकाई कमर

शादियों में अक्सर ट्रेंडिंग सॉन्ग पर ही रील्स बनाई जाती है। इन दिनों भोजपुरी गाना ‘पतली कमरिया मोरी’ खूब ट्रेंड में चल रहा है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन इस पर भी वीडियो बना रहे हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जहां दुल्हन अपने दूल्हे के दोस्तों के सामने ही पतली कमरिया हिलाने लगी।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ लाल रंग का लहंगा पहने एक सुंदर दुल्हन खड़ी है। दूसरी ओर शेरवानी पहन दूल्हा और उसके कई दोस्त खड़े हैं। अब दुल्हन अपनी कमर लचकाकर कहती है ‘पतली कमरिया मोरी’ इस पर दूल्हा और उसके दोस्त खुशी से हाय-हाय करते हैं। फिर दुल्हन अपनी आंखें मटकाते हुए कहती है ‘तिरछी नजरिया तोरी’। इस पर भी दूल्हा व उसके दोस्त हाय-हाय करते हैं।

दुल्हन की अदाएं देख खुश हुए लोग

दूल्हा-दुल्हन और उनके दोस्तों की मस्ती का यह वीडियो bridal_lehenga_designn नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसे काफी ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “दुल्हन की कमर तो सच में पतली है।” दूसरे ने कहा “लो, अब ये लोग शादी में भी शुरू हो गए।” एक और शख्स बोला “चलो अच्छा है। दुल्हन अपनी शादी में इन्जॉय कर रही है।”

यहां देखें वीडियो

इस दुल्हन को भी देख लो

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी दुल्हन ने इस गाने पर अपनी कमर मटकाई हो। इसके पहले और भी कई दुल्हनें ऐसा कर चुकी है। अब इस दुल्हन को ही ले लीजिए। यह भी शादी का लाल जोड़ा पहने अपनी सखियों संग ‘पतली कमरिया’ पर वीडियो बना रही है।

वैसे आपको कौन सी दुल्हन ज्यादा अच्छी लगी?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button