राशिफल

वक्री बुध ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, ये 4 राशि के लोग रहेंगे भाग्यशाली, होगा बंपर लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि अगर किसी राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ फल मिलता है परंतु इनकी स्थिति अशुभ होने के कारण उस राशि के व्यक्ति के जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 3 जून को वक्री अवस्था में बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 23 जून को बुध ग्रह मार्गी होंगे और 3 जुलाई को दोबारा से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का यह परिवर्तन सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर डालेगा। तो चलिए जानते हैं आपकी राशियों का हाल कैसा रहेगा।

आइए जानते हैं वक्री बुध के गोचर से किन 4 राशियों को होगा लाभ

कन्या राशि वाले लोगों के लिए वक्री बुध का गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। आपकी राशि में भाग्य भाव में यह गोचर है जिसकी वजह से बेहतरीन सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी सोचे हुए सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों को भारी मुनाफा मिलेगा। किसी मित्र या सगे-संबंधी से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नए नए लोगों से मिलना-जुलना बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में सप्तम भाव में वक्री बुध ग्रह गोचर हैं, जिसकी वजह से प्रभाव बेहद शुभ रहने वाला है। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिल सकता है। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। थोड़े प्रयास में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में छठे शत्रु भाव में यह गोचर हुआ है। बुध और राहु का एक स्थान आना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं परंतु आप उनको परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में थोड़ा संयम रखें। इस अवधि के दौरान उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा। अगर आप कहीं निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन बहुत शुभ होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिसके बल पर आप कठिन से कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक तनाव कम होगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। विदेश कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का यह समय सामान्य व्यतीत होगा। दोस्तों में इजाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित रहेंगे। पैसों का उधार लेनदेन करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर पूरा फोकस करें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार सामान्य चलेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन काफी हद तक अच्छा नजर आ रहा है परंतु धन हानि होने की संभावना है इसलिए धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है और उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं, जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों को कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। कार्यस्थल में कार्यभार अधिक होने के कारण शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर निराशा बनी रहेगी। प्रिय का बदलता व्यवहार आपके मन को काफी दुख देगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करने के बावजूद भी किसी परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाएगा, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। माता-पिता का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। करियर से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त जल्दीबाजी ना करें।

तुला राशि वाले लोग नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता का पूरा सहयोग मिलेगा। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आमदनी अच्छी रहेगी।

मकर राशि वाले लोगों के लिए यह समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको समय का सदुपयोग करना होगा। बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद मत कीजिए। ऑफिस में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें। आपको अपने काम से काम रखना होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ीं हुई नजर आ रही हैं परंतु आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है इसलिए किसी से ज्यादा उम्मीद लगा कर रखना ठीक नहीं है। आप अपने दम पर सभी काम पूरे करें। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। छात्रों का समय सामान्य रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button