राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 5 राशियों के लिए लाइफ चेंजिंग साबित होगा जुलाई का पहला सप्ताह, होंगे कई फायदे

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 1 जुलाई से 7 जुलाई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा, साथ ही सभी निर्णयों के सकारात्मक फल भी अवश्य मिलेंगे। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। इस सप्ताह धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। अपने हर काम की शुरुआत बडे बुजुर्गो से राय मशवरा करके करेगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

करियर के विषय में : आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : तनाव और घबराहट से बचें, क्योंकि ये आपकी सेहत पर असर डाल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का साथ पाने के लिए कुछ हद तक संघर्ष करना पड़ेगा। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। किसी नजदीकी व्यक्ति के बारे में अचानक कोई खबर मिल सकती है। व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में कामयाबी सप्ताह के मध्य भाग से हाथ लगेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और कार्य विलम्ब के साथ पूर्ण होंगे जिससे मन में अशांति हो सकती है। ज़रूरी न हो तो आप यात्रा टाल दें। यात्रा में कष्ट एवं दुर्घटना का योग बन रहा है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी तरह के अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। द्यार्थी अपनी बुद्धिमत्ता और योग्यता का प्रयोग करके शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगे। वित्तीय स्थिति को उच्चता की ओर अग्रसर करने के योग रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम में किसी तरह की जरा-सी बात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो जाने की आशंका है।

करियर के विषय में : आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, बेरोजगारों को उचित काम मिल जायेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। चोट या दुर्घटना भी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको तारीफ मिल सकती है। कार्यों को सफल बनाने में विशेष संघर्ष करना पड़ेगा। किसी भी स्थान की यात्रा आवश्यक न हो, तो उसे आगे के लिए स्थगित करें। आपके ज्यादातर काम अचानक पूरे होंगे। कामकाज का जो भी नतीजा मिले उसे मान लें। किए गए पूर्व के प्रयासो मे इच्छित सफलता के योग विद्यमान हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए यह सप्ताह थोड़ा मिला-जुला रहेगा। विवादों से दूर रहें।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित चिंता हो सकती है। बिजनेस में कर्मचारियों से भी परेशानी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों का दर्द परेशान करेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सप्ताह के शुरुआत में शुभ समाचार प्राप्त होगा। दफ़्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याओं तथा खर्चों से छुटकारा मिलेगा। फैमिली के लोग आपसे छोटी-छोटी शिकायतें कर सकते हैं। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन में इस समय लाभ का समय दिख रहा है। यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अवसर देने वाला रहेगा।

प्यार के विषय में : आपका पहला प्यार फिर से आपके जीवन में वापस आ सकता है।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह अनुकूल है। किए गए कामों के अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : दाएं हाथ में चोट लग सकती है। संभलकर रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह किसी महिला से विशेष लाभ प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यवसायिक दृष्टि से भी इस सप्ताह उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। भवन, वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा, लेकिन मेहनत करने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : आपका प्रेमी आपका पक्ष समझेगा व आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : सिरदर्द और मानसिक परेशानी रहेगी। मुंह के रोग भी परेशान करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अनावश्यक सोच आपके कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है, इसलिए इस सप्ताह किसी भी अनावश्यक सोच में न पड़ें। आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। यात्रा का कोई कार्यक्रम अचानक स्थगित हो सकता है। जिससे आपको ही फायदा होगा। सप्ताह के आरंभ में मानसिक चिंतन, आर्थिक चिंतन रह सकता है।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में पछताना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लगातार मिलते कार्य के कारण आप सफल बने रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : गले के रोग हो सकते हैं। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपके सभी अधूरे काम आसानी से बनने लगेंगे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग रहेगा। रोजमर्रा के मामलों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों से मतभेद है तो, खत्म हो सकते हैं। इस सप्ताह खर्च की अधिकता रहेगी। ऐसे में आर्थिक नुकसान से बचने के लिए खर्च पर नियंत्रण रखें। आपको भूमि और वाहन आदि के सौदों से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातक को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त बोझ रह सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : छात्रों को शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको घेर सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको सभी आयामों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे जिससे मन के विचारों में भी सकारात्मकता आएगी। अपने कामकाज में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। आपका सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपको किसी से भी वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। तनाव दूर करने के लिए परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें। भूमि निर्माण से संबंधित कार्यो के लिए सप्ताह अच्छा है।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस में फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। इस सप्ताह नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपके लिए बहुत यह व्यस्त सप्ताह रहेगा, फिर भी पुरानी बीमारी से राहत मिल जाएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सौदेबाजी के लिये समय आपके अनुकूल रहने के आसार हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस करना होगा, ताकि बेहतर परिणाम हासिल हो सकें। आपके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड सकता हैं। सप्ताह के आरंभ में परिश्रमपूर्वक कार्यक्षेत्र से लाभ मिल सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है।

करियर के विषय में : पेशेवर और पढाई के स्तर पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह भाग-दौड़ वाली स्थिति बन सकती है। लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह अगर आप घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो परिवार के लोग आपसे नाराज़ हो सकते हैं। रिश्तों के बारे में कोई नया फैसला न करें। कुछ गंभीर मामले सामने आ सकते हैं। यात्रा का कार्यक्रम भी अचानक बन सकता है। बच्चों की तरफ से आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। बडे बुजुर्गो की सेवा करना शुभ फल देगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता से संबंध सुखमय होंगे।

प्यार के विषय में : पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा कर सकता है।

करियर के विषय में : आपको इस सप्ताह नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : फिटनेस को लेकर काफी जागरुक रहेंगे, नए तरीके आजमा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपकी किस्मत इस सप्ताह आपका भरपूर साथ देगी। जिससे आप लोगों को हर तरह की सुख सुविधा प्राप्त होगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट भी हो सकते हैं। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। समय का सदुपयोग कर अपने कार्य में अनुकूल स्थिति पाएंगे। परिवार का सहयोग देखने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। विदेश से जुड़े जातक को अच्छा लाभ मिल सकता है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें और उनका विश्वास जीतें।

करियर के विषय में : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वह काम करने की कोशिश करें, जो आपको पसंद हो।

आपने साप्ताहिक राशिफल 1 जुलाई से 7 जुलाई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 1 जुलाई से 7 जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 1 जुलाई से 7 जुलाई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button