बॉलीवुड

किसी ने छोड़ा बॉलीवुड तो किसी ने छोड़ दी दुनिया, जानें अब कहां है फिल्म करण-अर्जुन की स्टारकास्ट?

13 जनवरी साल 1995 को रिलीज हुई राकेश रोशन की फिल्म ‘करण-अर्जुन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ने करन-अर्जुन का किरदार निभाया जिसके जरिए उन्हें एक्टिंग की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल हुआ। बता दे आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 28 साल हो गए हैं। फिल्म में सलमान और शाहरुख खान के अलावा मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, काजोल, अमरीश पुरी, राखी गुलजार और जॉनी लीवर जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। बता दें, इन 28 साल में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट का लुक भी बदल गया है। तो आइए जानते हैं फिल्म में नजर आने वाले सितारों के बारे में….

karan arjun

शाहरुख़ और सलमान
सबसे पहले बात कर लेते हैं शाहरुख खान और सलमान खान की। बता दे फिल्म में शाहरुख ने अर्जुन का किरदार निभाया था तो वहीं सलमान खान ने करण का किरदार निभाया था। दोनों को भाई के रोल में खूब पसंद किया गया और दोनों ने ही अपने किरदार के साथ बखूबी न्याय किया। कहा जाता है कि पहले इस फिल्म में बॉबी देओल और सनी देओल को लिया जाने वाला था, लेकिन अंत में फिर शाहरुख और सलमान खान ने फिल्म में काम किया।

karan arjun

ममता कुलकर्णी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी ममता कुलकर्णी इस फिल्म में ‘बिंदिया’ के किरदार में नजर आई थी। लेकिन ममता कुलकर्णी करीब 22 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ग्लैमर दुनिया को छोड़कर ममता कुलकर्णी साध्वी की दुनिया में मगन है।

काजोल
बात करे काजल के बारे में तो वह अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है। उन्होंने फिल्म करन अर्जुन में सोनिया सक्सेना का किरदार निभाया था। आखिरी बार काजोल को साल 2022 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘सलाम वैंकी’ में देखा गया था जिसमें वह एक मां की भूमिका में नजर आई थी।

karan arjun

अमरीश पुरी
ठाकुर दुर्जन सिंह के रोल में जान डाल देने वाले अभिनेता अमरीश पुरी अब हमारे बीच नहीं रहे। गौरतलब है कि अमरीश पुरी इंडस्ट्री का वह सितारा है जिसने हर एक किरदार के साथ बखूबी न्याय किया। बल्कि विलेन के किरदार में उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी।

karan arjun

राखी गुलजार
करण अर्जुन की स्टार कास्ट में राखी गुलजार भी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो गुमनाम की जिंदगी जी रही है। बता दे फिल्म में राखी गुलजार ने करन अर्जुन की मां का किरदार निभाया था। फिलहाल राखी गुलजार एक्टिंग की दुनिया से पूरी तरह दूर है और वह अपने फार्म हाउस पर जीवन बिता रही है।

जॉनी लीवर
फिल्म में अपनी शानदार कॉमेडी का तड़का लगाने वाले अभिनेता जॉनी लीवर भी अब कम ही फिल्मों में काम करते हैं। फिल्म में उन्होंने ‘लिंग्या’ का किरदार निभाया था जो अर्जुन का दोस्त रहता है। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘सर्कस’ में देखा गया था।

karan arjun

अशोक सराफ
मशहूर कॉमेडियन अशोक सराफ फिल्म में मुंशी के किरदार में नजर आए थे। ‘ठाकुर तू तो गयो’ वाला उनका डायलॉग खूब मशहूर हुआ था। बता दे अशोक सराफ ने कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वह बॉलीवुड की दुनिया से दूर है।

karan arjun

रंजीत
खलनायक की भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेता रंजीत ने इस फिल्म में काजल के पिता का किरदार निभाया था। गौरतलब है कि अब रंजीत बॉलीवुड फिल्मों में कम ही दिखाई देते है। आखिरी बार उन्हें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में देखा गया था।

आसिफ शेख
आसिफ शेख ने फिल्म में काजल के मंगेतर का किरदार निभाया था। आसिफ ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। फिलहाल वह टीवी दुनिया के पॉपुलर सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में काम कर रहे हैं जिसके जरिए उन्हें खूब सफलता हाथ लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button