अध्यात्म

दिवाली पर ये जानवर दिखाई दे जाएं, तो समझे बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेगी आपकी किस्मत

दिवाली (दीपावली) हिंदू धर्म में सबसे बड़ा और विशेष त्यौहार है। इस पर्व को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाने के लिए सभी लोग कोशिश करते हैं। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली पर्व परंपरा अनुसार मनाया जाता है। इस बार 24 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। दीपावली के पर्व के अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लोग इस त्यौहार की तैयारी में पूरी तरह से जुट गए हैं। हर तरफ इस त्यौहार की एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए यह समय सबसे उत्तम होता है। अगर विधि विधान पूर्वक माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाए, तो इससे मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के घर में वास करती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है। दिवाली के त्यौहार पर लोग अपने घर में दीप जला कर पूजा करते हैं।

वहीं वास्तु शास्त्र में ऐसे 4 जानवर के बारे में बताया गया है, जो अगर दिवाली के दिन दिखाई दे जाएं, तो समझ जाइए कि आप पर माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बरसने वाली है। दिवाली पर इन जानवरों का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आखिर यह चार जानवर कौन से हैं? चलिए आपको बताते हैं।

बिल्ली

वैसे तो बिल्ली का दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता है लेकिन कुछ मामलों में इसका दिखाई देना अति शुभ माना गया है। कुछ मान्यताओं के मुताबिक, अगर बिल्ली दिवाली के दिन दिखाई दे तो बहुत शुभ मानी जाती है। जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन अगर आपको बिल्ली दिखाई देती है तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह होता है कि अब आपके घर पर माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है और आपके जीवन में धन की कमी नहीं रहेगी। हर प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं और मान-सम्मान भी मिलता है।

छिपकली

वैसे तो छिपकली घर में देखने को मिल जाती है। जब घर में छिपकली आती है, तो लोग काफी परेशान भी हो जाते हैं परंतु क्या आपको इस बात का पता है कि अगर दिवाली पर छिपकली दिखाई दे जाए तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। जी हां, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि दिवाली पर छिपकली दिखना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक माना गया है।

उल्लू

अगर दिवाली वाले दिन आपको कहीं उल्लू नजर आए, तो समझ जाइए कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। दिवाली पर उल्लू दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली पर उल्लू दिखता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

गाय

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। हिंदू धर्म के लोग गाय की पूजा करते हैं। दिवाली पर अगर आपको केसरिया रंग की गाय दिख जाए, तो इसका मतलब है कि आपके घर में धन वैभव आने वाला है। दिवाली वाले दिन कहीं केसरिया रंग की गाय देखने को मिल जाए तो यह काफी शुभ संकेत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button