राशिफल

इन 8 राशियों पर मेहरबान हुए संकट मोचन हनुमान, मिलेगा भारी लाभ, हर काम में पाएंगे सफलता

मनुष्य के सुख-दुख भरे समय के पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ही ग्रहों की स्थिति में छोटे-बड़े बदलाव होते रहते हैं, जिसकी वजह से समय के अनुसार मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां भी बदलती रहतीं हैं। अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होता है, परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कष्ट उत्पन्न होने लगते हैं। हर किसी व्यक्ति की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। राशि की सहायता से आने वाले समय के उतार-चढ़ाव का पहले से अनुमान लगाकर हर परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं, ताकि आप सभी चीजों का आसानी से सामना कर पाएं।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी मेहरबान हुए हैं। इन राशियों के लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और हर काम में इनको कामयाबी हासिल होगी।

आइए जानते हैं किन राशियों पर मेहरबान हुए संकट मोचन हनुमान

मेष राशि वाले लोगों का पारिवारिक माहौल सुख और शांति पूर्ण रहने वाला है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से कामकाज में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। जीवन साथी से सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय भाग्यशाली रहेगा। आपकी लव लाइफ उत्तम रहने वाली है।

मिथुन राशि वाले लोग अपने घर-परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने वाले हैं। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। थोड़े प्रयास में आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। पुरानी योजना का भारी लाभ मिल सकता है। आपका फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय फलदाई रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आपका मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर रहेगा। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। पारिवारिक मुद्दे सुलझ सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको शुभ नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। शारीरिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। नए-पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना लगा रहेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से बढ़िया रहने वाला है। परिवार के लोगों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आ सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। चल संपत्ति खरीदने का सोच-विचार कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आपके स्वभाव से लोग काफी खुश रहेंगे। प्रेमी युगल के लिए समय बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे, जिससे आपको कामकाज में अपार सफलता हासिल होगी। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से काफी लंबे समय से अटकी हुई योजना पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपको अपनी कार्यकुशलता का फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बॉस आपकी तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है। आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय पिछले दिनों से बेहतर होने जा रहा है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से बेवजह के खर्चों से मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। आप सभी चुनौतियों का आसानी से निपटारा कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार में विस्तार करने की योजना बनाएंगे, जो आगे चलकर काफी फायदेमंद रहने वाला है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए समय रोमांटिक रहने वाला है।

कुंभ राशि वाले लोगों को आर्थिक संबंधित दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। आपकी इनकम अच्छी रहने वाली है। धन संबंधित मामलों के लिए आप बेहद लकी साबित होंगे। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से आपको उत्तम धन लाभ मिल सकता है। आप अपने विरोधियों पर भारी रहने वाले हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी के सिलसिले में आप कामकाज पर पूरा ध्यान देने वाले हैं, जिसका आपको अच्छा नतीजा मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहेगा। आपका मूड रोमांटिक हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ नतीजे मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से महत्वपूर्ण योजनाओं में कामयाबी मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके अच्छे स्वभाव और कामकाज की सराहना करेंगे। आपको कोई उपहार मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोग किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। आप मित्रों के साथ मिलकर किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग ले सकते हैं। आपकी इनकम में कमी आ सकती है, इसलिए आप अपने घर का आर्थिक बजट बनाकर चलें। किसी महत्वपूर्ण योजना में कामयाबी हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन संतुष्टि जनक रहने वाला है। आप अपनी उत्तेजना पर काबू रखें। आपके उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को किसी पुरानी चिंता की वजह से काफी हताश होना पड़ेगा। आप किसी मामले को लेकर भावुक रहेंगे। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ सकता है। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। विद्यार्थियों को पढ़ाई के सिलसिले में मिलाजुला फायदा मिलेगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में आपकी प्रतिभा काम आ सकती है। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें।

सिंह राशि वाले लोगों को कोई भी जोखिम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग सफलता हासिल करेंगे। आपके प्रयासों के बल पर कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, जिसके कारण आप मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से आपको दूर रहना होगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि वाले लोग मानसिक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे। आपको थोड़ा आंशिक तौर पर फल मिल सकता है। मानसिक चिंता अधिक बढ़ने के कारण कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा। ससुराल पक्ष से दुखद समाचार मिलने की संभावना बन रही है। वाहन चलाते समय आप थोड़ी सावधानी बरतें अन्यथा चोट या दुर्घटना हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोग अपने कामकाज में ध्यान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button