राशिफल

संकट मोचन हनुमान इन 4 राशियों की नैया लगाएंगे पार, धन प्राप्ति के संकेत, भाग्य हर कदम रहेगा साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। उसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर संकट मोचन हनुमान रहेंगे मेहरबान

मेष राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का निश्चित रूप से फल मिलेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। संकट मोचन हनुमान जी के आशीर्वाद से परिवार में चल रही परेशानियों का हल निकल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही नाराजगी दूर हो सकती है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर संकट मोचन हनुमान जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपनी योजनाओं से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। कड़ी मेहनत के बाद आपको व्यापार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और लाभ भी बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए समय उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से पुराने किए गए निवेश में भारी मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को संकट मोचन हनुमान जी की कृपा से अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य हर कदम साथ देगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में आपको शुभ फल की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। वेतन में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें क्योंकि किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। धार्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बच ना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

सिंह राशि वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी और व्यापार में आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपका बनता हुआ काम भी बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। घरेलु खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है, जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों के मन में धर्म-कर्म के प्रति आस्था अधिक रहेगी। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्य में बढ़ोतरी होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अचानक किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी परंतु आप अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की योजना बना सकते हैं। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। खास लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी छोटे बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। ऑफिस के काम से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने होंगे। सहकर्मियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि वाले लोगों को अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। व्यापार की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपका हर कदम पर सहयोग देगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। संतान के विवाह से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप अपने भागीदारों पर नजर रखें क्योंकि इनकी तरफ से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आमदनी बनी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्च भी बढ़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button