अन्य

सर्दियों में नहाने से नहीं करना चाहिए परहेज, होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

रोज नहाने से सिर्फ शरीर की साफ-सफाई नहीं होती बल्कि आपका मन तरोताजा रहता हैं और आप हमेशा स्वस्थ्य रहते हैं। असल में स्वस्थ्य रहने का सबसे अच्छा तरीका हैं कि आप रोज नहाने से परहेज ना करे। हालांकि कभी-कभी ऐसा होता हैं कि नियमित दिनचर्या से हट कर आप ना नहाएँ लेकिन क्या आप जानते हैं कि ना नहाने से आपको कई सारे नुकसान हो सकते हैं। बता दें कि लोग अक्सर गर्मी के मौसम में तो रोज नहाते हैं लेकिन ठंड के मौसम में रोज नहाना सभी के लिए संभव नहीं होता हैं क्योंकि लोग ठंड से बचने के लिए नहीं नहाते हैं, यहाँ तक कुछ लोग ऐसे में भी होते हैं जो ठंड के मौसम में महीने, दो महीने तक नहीं नहाते हैं, लेकिन शायद उन्हें ये नहीं मालूम कि प्रतिदिन ना नहाने से आपको पाँच तरह के नुकसान हो सकते हैं।

सर्दियों में नहीं नहाने के नुकसान

प्रतिदिन ना नहाने से पहला नुकसान यह हैं कि आपके शरीर की साफ-सफाई नहीं हो पाती हैं क्योंकि आप रोज बाहर निकलते हैं और रोज आपके शरीर पर धूल-मिट्टी जमा होती हैं। जिससे आपके शरीर पर धूल-मिट्टी की एक परत जमा होने लगती हैं और यदि आप इसे अनदेखा करके नहीं नहाते हैं तो आपके शरीर में बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाती हैं और आपको तरह-तरह की समस्याएँ जैसे- पूरे शरीर में खुजली होना या लाल रंग के राइशेज इत्यादि हो जाते हैं।

आपके शरीर में बैक्टीरिया का पनपना आपके स्किन के लिए हानिकारक होता हैं। धूल-मिट्टी के कारण आपके शरीर में उत्पन्न हुये बैक्टीरिया पिंपल्स से लेकर इंफेक्शन और अन्य चर्म रोग को जन्म दे सकते हैं और ये आपके शरीर की अंदरूनी बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार हो सकते हैं, इसलिए चर्म रोग की समस्या से बचने के लिए आप रोज नहाये।

लोगों का ऐसा मानना हैं कि वो ठंड के मौसम में न नहाकर ठंड से बचे रह सकते या फिर ठंड में होने वाली बीमारियों से बचे रह सकते हैं तो आपका सोचना गलत हैं क्योंकि ना नहाने से आप बीमारियों से बच नहीं रहे हैं बल्कि बीमारियों को अपने पास बुला रहे हैं। इसलिए अपने नियमित दिनचर्या के हिसाब से रोज नहाये और बीमारियों से बचे रहे।

ठंड के दिनों में ना नहाने की वजह से आपके शरीर से पसीना निकलना बंद हो जाए लेकिन आपके शरीर से दुर्गंध आना बंद नहीं हो सकता हैं। इसलिए ठंड के दिनों में भी रोज नहाकर अपने आप को तरोताजा रखे और ठंड में होने वाली बीमारियों से भी बचे रहे।

ठंड के दिनों में ना नहाने के कारण आपके शरीर में एक हजार बैक्टीरिया और 40 प्रकार के फंगस इन्फेक्शन हो सकते हैं। इसलिए ठंड के दिनों में अपने शरीर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखे ताकि ना नहाने के कारण आपके शरीर में बैक्टीरिया ना उत्पन्न हो जाए। दरअसल शरीर की साफ-सफाई करने से आपका मन तरोताजा होता हैं और जब आप किसी काम को करते हैं तो उसमें भी आपका मन लगा रहता हैं लेकिन यदि आप ना नहाएँ तो मन में एक आलस सा बना रहता हैं और काम में पूरी तरह से मन भी नहीं लगता हैं।

यह भी पढ़ें :

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button