राशिफल

इन 6 राशियों की कुंडली में शनि की स्थिति हुई शुभ, मिलेगा कर्मों का फल, धन लाभ के हैं योग

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से हर किसी मनुष्य की राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी मनुष्य को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर शनि महाराज की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और आपको अपने द्वारा किए गए कामों का फल मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों की कुंडली में शनि की स्थिति हुई शुभ

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको अपने जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है। जिस कार्य के लिए आप काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे, उस काम में आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। जीवन की परेशानियों से राहत मिल सकती है। भाग्य भरपूर साथ देगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को शनिदेव की कृपा से व्यापार में तेजी से उन्नति मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। आपको कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। पुरानी योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। शनिदेव के आशीर्वाद से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जीवन की परेशानियां कम होंगी। आप कार्य क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपके संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर शनिदेव का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आपको अपनी मेहनत का उत्तम परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। शनिदेव के आशीर्वाद से व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। निवेश संबंधित कामों के लिए समय बेहद शुभ नजर आ रहा है।

मीन राशि वाले लोगों को नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल होगी। शनिदेव के आशीर्वाद से भारी आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके हासिल होंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके दिमाग में नए-नए आइडिया आ सकते हैं। उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही ना करें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। कारोबार की चिंता अधिक रहेगी। जरूरी योजना में नुकसान झेलना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। भाई बहनों की मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा ना दें।

कन्या राशि वाले लोगों को व्यापार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका भविष्य में अच्छा लाभ जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि वाले लोग मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। आप व्यर्थ की चिंता ना करें। अपने जरूरी कामों और योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुरानी परेशानी की वजह से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी सहायता करेंगे। तरक्की के मार्ग मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है इसलिए ध्यान दीजिए।

धनु राशि वाले लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में किन्ही कारणों से कुछ असफलता हाथ लग सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित नजर आएंगे। अचानक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद खत्म होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button