दिलचस्प

यहां ब्रा उतारकर मन्नत मांगती है कुंवारी लड़कियां, नजारा देख नहीं होगा यकीन – Pics

यह दुनिया बहुत बड़ी है। और इस दुनिया में कई धर्म, जाति और उनकी मानयताएं हैं। इनमें कभी-कभी बड़ी अजीब मान्यताएं भी देखने को मिलती है। आप ने भी देखा होगा कि लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए अक्सर मन्नत मांगते हैं। लेकिन कई बार वह बड़ी अजीब और अनोखी चीज कर के मन्नत मांगते हैं। अब ब्रा उतारकर मन्नत मांगने वाली इस अतरंगी मान्यता को ही देख लीजिए।

यहां ब्रा का हुक खोलकर मांगी जाती है मन्नत

ब्रा लगभग हर लड़की और महिला पहनती है। यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में लोग पब्लिकली बात नहीं करते हैं। यह एक निजी चीज होती है। लेकिन क्या होगा जब कोई महिला अपनी ब्रा उतारकर ही मन्नत मांगने लग जाए? बाल उतारकर मन्नत मांगते तो आप ने कई नजारे देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको ब्रा उतारकर मन्नत मांगने का अद्भुत दृश्य दिखाने जा रहे हैं।

यह अनोखी मान्यता न्यूजीलैंड देश में देखने को मिलती है। यह देश अपनी लाजवाब खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां पर Central Otago cardona नाम की एक जगह है। यहां मन्नत मांगने के लिए लड़कियां अपने ब्रा के हुक खोल देती है। इसके बाद वह यहां की एक दीवार पर बंधी रस्सी पर अपनी ब्रा टांग देती है। इस रस्सी पर आपको हजारों की संख्या में लड़कियों की ब्रा तंगी हुई मिल जाएगी।

मन्नत के बदले मिलती है ये चीज

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसी मन्नत है जिसमें लड़कियों को ब्रा उतारनी पड़ती है। दरअसल यह अनोखी मन्नत कब शुरू हुई इसका तो कोई पक्का सबूत नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि साल 1999 में यहां रस्सी पर 4 ब्रा लटकी मिली थी। बस इसी के बाद से बाकी लड़कियां भी यहां आकर अपनी ब्रा टाँगने लगी। इसके पीछे मान्यता है कि ब्रा त्यागने के बदले आपको मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।

अपने पसंदीदा पार्टनर को पाने के लिए कुंवारी लड़कियां यहां आकर ब्रा उतारती है और मन्नत लेती हैं। हैरत की बात ये है कि यहां कई बार ब्रा की चोरी भी हो चुकी है। चोर रात को कुछ लड़कियों की ब्रा चुरा ले जाते हैं। जब ये खबरें मीडिया में आई तो यह जगह और भी फेमस हो गई। इसलिए जब भी कोई न्यूजीलैंड घूमने आता है तो इस जगह का दौरा जरूर करता है।

वैसे आपको मन्नत मांगने का यह तरीका कैसा लगा? क्या आप भी अपने पसंदीदा साथी को पाने के लिए यहां आकर ब्रा उतारना और मन्नत मांगना चाहेंगी? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button