राशिफल

16 जुलाई को सूर्य और शनि हो जाएंगे आमने-सामने, इन 4 राशियों पर जमकर होगी धनवर्षा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 जुलाई को सावन महीने की संक्रांति है और इस दिन सूर्य देवता मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, इसी दिन सूर्य और शनि कर्क और मकर में एक दूसरे के आमने-सामने आ जाएंगे, जिसकी वजह से समसप्तक योग बन रहा है, ऐसी कुछ राशियों के लोग हैं जिनको इस योग का अच्छा फायदा मिलेगा और इनको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आखिर पिता-पुत्र सूर्य और शनि के आमने-सामने आने से किन राशियों को फायदा और नुकसान हो सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।

आइए जानते हैं सूर्य और शनि के आमने-सामने होने पर किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को सूर्य और शनि के आमने-सामने होने की वजह से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस राशि वाले लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ मिल सकता है। वाहन और मकान की सुख प्राप्ति होगी। घरेलू वातावरण खुशहाल रहने वाला है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना शीघ्र ही पूरी हो सकती है। आप अपने कामकाज को ठीक प्रकार से अंजाम देंगे, जिसका आने वाले समय में बेहतर नतीजा मिल सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगो की किस्मत चमकने वाली है, आपको कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आपका डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी बड़ी योजना पर आप कार्य कर सकते हैं, जिसमें आपको भारी मुनाफा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के व्यापार में विस्तार हो सकता है, आपको कोई लाभदायक समझौता मिलने की संभावना बन रही है। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। मकान और वाहन सुख प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। भाई-बहनों के साथ आपके अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपको लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ उठना बैठना होगा। प्रतिष्ठित लोगों का सही मार्गदर्शन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को धन प्राप्ति के नए अवसर हाथ लग सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार आएगा। नौकरी और व्यापार में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे, साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, आपकी आमदनी कम रहेगी, फिजूलखर्ची अधिक बढ़ सकती है। आपके व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा, जिसके चलते आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। व्यापार और नौकरी के मामले में आपको किसी बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा। कुल मिलाकर आपको काफी संयम और धैर्य से चलना होगा। आप किसी भी प्रकार के मामले में जल्दी बाजी ना करें।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु इसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत कमजोर हो सकती है, इसलिए आप इनकी सेहत पर ध्यान दीजिए। आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अचानक आपके जीवन की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आप अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें अन्यथा इसका कोई फायदा उठा सकता है। घरेलू वाद-विवाद का सामना करना पड़ेगा। घर परिवार का वातावरण अशांत रहेगा। आप धन के लेन-देन में लापरवाही ना करें। आप प्रॉपर्टी के कामों से दूर रहे। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा।

तुला राशि वाले लोगो का समय मध्यम रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, जीवन साथी के स्वास्थ्य में भी कमजोरी आ सकती है। आपको अपने शत्रुओं का भय बना रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहने वाला है, मानसिक तनाव की वजह से कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा। आप किसी से भी कर्ज लेने से बचें। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, आपके हाथ में पैसा आएगा परंतु आपके पास रुक नहीं पाएगा।

धनु राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है, जरूरत पड़ने पर धन की कमी महसूस होगी। आप अपने करियर के मामले में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आप माता-पिता की सेहत को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही मत कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों को नुकसान होने की संभावना बन रही है, सरकारी कामकाज अधूरे रह सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं को लेकर अधिक मेहनत करेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन की स्थिति काफी हद तक ठीक ठाक रहने वाली है। आप धन की बचत कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में समय के अनुसार सब चीजें ठीक होने की संभावना बन रही है। आप अपने करियर में आगे बढ़ने के हर संभव प्रयास करेंगे, परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले आपको ठीक प्रकार से सोच विचार करने की आवश्यकता है अन्यथा फायदे की जगह आपको नुकसान से गुजरना पड़ेगा। जीवन साथी की पूरी सहायता मिलेगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों को इस समय के दौरान समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। जीवन साथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। अचानक प्रभावशाली लोगों की सहायता से आपको लाभ मिल सकता है। किसी भी यात्रा पर जाने के दौरान आपको सावधान रहना होगा, बाहर के खानपान से दूर रहें। घर परिवार का वातावरण ठीक रहने वाला है। आप किसी नई योजना पर सोच विचार करेंगे। व्यापार में आपको पार्टनर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुझान बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button