देश विदेश

अद्भुत: पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह पर मिला विशाल समुद्र और जीवन का सबूत, वैज्ञानिकों में ख़ुशी

जब से विज्ञान ने तरक़्क़ी की है तब से विज्ञान हर रोज़ नयी-नयी खोज करने में जुटा हुआ है। वैज्ञानिक हमेशा से ही पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह पर जीवन की सम्भावना को भी तलाशने में जुटे हुए हैं। दूसरे ग्रह पर जीवन, सम्भव है या नहीं, इस सवाल का जवाब कई दशकों से खोज जा रहा है। हाल ही में वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी कामयाबी लगी है, जिसमें बताया जा रहा है कि पृथ्वी के पास एक ऐसा ग्रह है, जिसमें विशाल समुद्र होने की सम्भावना है।

इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि इस ग्रह पर अगर समुद्र है तो शायद जीवन भी सम्भव हो। आज हम आपको पृथ्वी के इस पड़ोसी ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर जीवन की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस ग्रह का नाम प्रोक्सिमा बी है। यह ग्रह हमारी पृथ्वी से 4.2 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि इस ग्रह का आकार भी लगभग पृथ्वी की तरह ही है। इस ग्रह का तापमान भी लगभग -90C से 30C के बीच है।

प्रोक्सिमा की खोज के बाद से ही उसके ऊपर जीवन और अन्य सम्भावनाओं को लेकर उठने वाले सवालों के जवाब में वैज्ञानिक लगातार खोज कर रहे हैं। नासा के गोडार्ड इंटिट्यूट फ़ॉर स्पेस स्टडीज़ के अंतरिक्ष वैज्ञानिक डेल जेनियो ने बताया कि हमारे अध्ययन से हमने पाया कि इस ग्रह पर जीवन सम्भव है। हालाँकि इसके बारे में अभी ठोस तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस ग्रह पर एक विशाल सागर भी हो सकता है। इस महीने एस्ट्रोबायोलोज़ी नाम के एक जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने पहली बार प्रोक्सिमा बी के वातावरण के साथ ही समुद्र का भी सिमुलेशन किया।

इस ग्रह के बारे में यह भी माना जा रहा है कि यह एक ऐसा ग्रह है जो सितारों से भरा हुआ है। इसी वजह से इस ग्रह पर 24 घंटे दिन और 24 घंटे की रात होती है। वहीं जिन क्षेत्रों में अँधेरा होगा, वहाँ पर बर्फ़ पानी के रूप में जमा हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जगह पर एलियन के होने की भी सम्भावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस अद्भुत ग्रह की खोज पहली बार 2016 में हुई थी। इस ग्रह को लेकर अब तक कई अध्ययन भी किए जा चुके हैं।

प्रोक्सिमा बी ग्रह को लेकर अब तक जितने अध्ययन किए गए हैं, उनमें इस पर पानी की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। वहीं इस ग्रह के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि अगर सच में प्रोक्सिमा बी ग्रह पर विशाल समुद्र है और वहाँ पर जीवन है तो यह वैज्ञानिकों की एक बड़ी खोज मानी जाएगी। हालाँकि यह ग्रह इतना ज़्यादा दूर है कि अभी इस ग्रह पर जा पाना सम्भव ही नहीं है। अभी तक वैज्ञानिकों ने ऐसी कोई तकनीक विकसित नहीं की है, जिससे इस ग्रह पर जाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button