बॉलीवुड

क्या आप ने देखा रवीना टंडन का बेटा? अब हो गया जवान और हैंडसम, दिखता है दूसरा अक्षय कुमार

बॉलीवुड में स्टार किड्स का बड़ा बोलबोला होता है। फिर आज के सोशल मीडिया के जमाने में यह फिल्मों में लॉन्च होने से पहले ही चर्चा में आ जाते हैं। लेकिन इनमें कुछ स्टार किड्स ऐसे भी होते हैं जो मीडिया की लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। जिनके बारे में ज्यादा चर्चे नहीं होते हैं। बहुत से फैंस तो उनके बारे में जानते भी नहीं हैं। ऐसा ही एक स्टार किड है रवीना टंडन का बेटा रणबीर थडानी।

क्या आप ने देखा रवीना टंडन का बेटा?

रवीना टंडन 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड में उन्हें ‘मस्त मस्त गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वह 48 साल की हो गई हैं लेकिन फिर भी फिल्मों में नजर आ रही हैं। लास्ट टाइम उन्हें केजीएफ 2 में देश की प्रधानमंत्री के किरदार में देखा गया था।

रवीना ने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे राशा थडानी और रणबीर थडानी हुए। राशा के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। वह अपनी मम्मी की तरह काफी सुंदर हैं। सोशल मीडिया पर भी बड़ी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। वह पब्लिक प्लेस पर भी ज्यादा नजर आती हैं।

लेटेस्ट तस्वीरों में दिखा जवान और हैंडसम

हालांकि रवीना का बेटा रणबीर का सीन थोड़ा अलग है। वह सोशल मीडिया पर नहीं है। पब्लिक प्लेस में भी कम नजर आता है। उसे लेकर ज्यादा मीडिया हेडलाइंस भी नहीं बनती हैं। एक तरह से वह लाइम लाइट से दूर रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवीना का यह बेटा अब बड़ा और जवान हो गया है। उसकी लेटेस्ट तस्वीरें काफी दिलचस्प है। इसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहा है।

रवीना ने साल 2007 में रणबीर को जन्म दिया था। वह अभी 15 साल का हो चुका है। उसकी लेटेस्ट तस्वीरें बहन राशा ने इंस्टाग्राम पर डाली थी। इसमें वह अपनी मम्मी रवीना और बहन राशा संग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 में पहुंचा था। इस दौरान एक्ट्रेस को अवार्ड भी मिला था। हालांकि बाद में राशा ने यह पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी थी। लेकिन इंटरनेट पर यह अब भी मौजूद है।

फैंस बोले- ये तो दूसरा अक्षय कुमार है

रवीना के बेटे को देख फैंस बड़े हैरान हैं। किसी ने पूछा “ये कब हुआ?” तो कोई बोला “मुझे तो लगा रवीना की बस बेटी है।” वहीं एक ने कहा कि “यह इतना बड़ा कब हो गया?” एक अन्य फैन ने चुटकी लेते हुए कहा कि “यह तो दूसरा अक्षय कुमार लग रहा है।” वैसे आपको रवीना का बेटा कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button