राशिफल

चंद्रमा पर पड़ी शनि-राहु की छाया, किन राशि वालों की बढ़ेंगीं मुसीबतें, किसका समय रहेगा ठीक, जाने

मनुष्य का जीवन बहुत कठिन माना गया है क्योंकि मनुष्य अपने जीवन काल में बहुत से उतार-चढ़ाव से गुजरता है। कभी जिंदगी खुशियों से भरपूर रहती है तो कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो भी मनुष्य के जीवन में परिस्थितियां आती हैं, इसके पीछे ग्रह-नक्षत्रों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। ग्रहों की शुभ-अशुभ स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा पर शनि और राहु की छाया पड़ रही है, जिसके कारण सभी राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर इसका किन राशियों को शुभ फल मिलेगा और किसको परेशानी से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं चंद्रमा पर शनि-राहु की छाया से किन राशियों का ठीक रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का मन काफी खुश रहने वाला है। जो लोग तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा फायदा मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से बेहद खुश रहेंगे। घर-परिवार का माहौल सुखद रहने वाला है। आपको अपने जीवन की उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की संभावना बन रही है। कानूनी मामलों में आपको विजय हासिल होगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आपके कार्य जल्दी खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। परिवार के लोगों के साथ वक्त व्यतीत करके आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह कारगर साबित होगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में अचानक धन लाभ प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। पैसा कमाने के जरिए हासिल हो सकते हैं। परिवार के लिए कीमती वस्तुओं और आभूषणों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। इस राशि के लोगों को अपने कारोबार में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिसके साथ आप बाहर घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। दोस्तों की मदद से आपके रुके कामकाज पूरे होंगे। व्यापार में आपको दोगुना लाभ मिलने की संभावना बन रही है। सरकारी काम करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

आइए जानते हैं किन राशि वालों की बढ़ेंगीं मुसीबतें

वृषभ राशि वाले लोगों का मन अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। कुछ करीबी रिश्तेदारों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आपको नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने व्यापार में काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको भारी घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं उनका समय सामान्य रहने वाला है।

कर्क राशि वाले जातकों को कई मुश्किल परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिसकी वजह से आपको कई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। किसी खास रिश्तेदार से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी से आप अपनी निजी समस्याओं को शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पढ़ाई में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। किसी पुरानी चिंता की वजह से आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।

तुला राशि वाले जातकों के जीवन में कुछ अच्छी तो कुछ बुरी परिस्थितियां देखने को मिलेंगी। आप विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखें। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में तनाव बना रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। मनोरंजन के क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की मानसिक चिंता बढ़ेगी। कोई पुराना वाद-विवाद आपके मन को काफी हताश कर सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है, जिसके कारण बड़े अधिकारी नाराज होंगे। कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपको अच्छे तालमेल बनाए रखने होंगे।

धनु राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है। मित्रों के साथ मिलकर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाहन के रखरखाव में अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आप अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने पारिवारिक कामों को करने में काफी व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ बनाया हुआ कोई लॉन्ग ट्रिप प्लान कैंसिल हो सकता है, जिसकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ेगी। विद्यार्थियों का समय मिलाजुला रहेगा। शिक्षकों के सहयोग से आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे।

मीन राशि वाले लोग अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपको कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां कुछ कम होंगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। घर में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. बिजनेस में अगर आप कोई नया समझौता कर रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य करें। पुराने जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button