अध्यात्म

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की बुरी दृष्टि होने पर शरीर के इन अंगों पर होता है असर

शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे क्रूर ग्रह माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि अगर कोई व्यक्ति शनि ग्रह के बुरे प्रभावों में रहता है तो इसके कारण उसके जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, व्यक्ति हर समय किसी ना किसी मुसीबत में फंसा रहता है, आपको बता दें कि पृथ्वी पर अलग-अलग स्थानों पर ग्रह नक्षत्र अपना-अपना प्रभाव डालते हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग प्रकार की प्रजातियां, पेड़, पौधे और खनिजों का जन्म होता है, मनुष्य के शरीर पर भी ग्रह का बुरा प्रभाव और अच्छा प्रभाव पड़ता है, परंतु जानकारी के अभाव में व्यक्ति अक्सर इन सभी चीजों को अनदेखा कर देता है।

यदि ग्रहों का मनुष्य के ऊपर बुरा प्रभाव रहता है तो हमारे शरीर का अंग खराब होने लगता है, यदि आप समय रहते इसको जान लेंगे तो आप बुरे अंजाम से बच सकते हैं, आप समय रहते इसका पता लगाकर ग्रहों का उपाय कर सकते हैं, आज हम आपको शनि का बुरा प्रभाव होने से व्यक्ति के शरीर के किस अंग पर असर पड़ता है? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, इसके साथ ही अगर शनि का बुरा प्रभाव है तो इस स्थिति में आप कौन सा उपाय करें, इसकी भी जानकारी आप जानिए।

आइए जानते हैं शनि का बुरा प्रभाव होने पर शरीर का कौन सा अंग होता है प्रभावित

नाभि से संबंधित परेशानी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हमारे शरीर में हमारी नाभि जीवन का केंद्र होता है, यदि शनि के द्वारा आपको बुरा प्रभाव मिल रहा है तो इस स्थिति में नाभि से संबंधित रोग उत्पन्न होने लगते हैं, यदि आपकी नाभि में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न होती है या आपको किसी बीमारी का अंदेशा होता है तो आप इसको तुरंत समाधान करें।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार नाभि के आकार को देखकर बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है, अगर आप अपनी नाभि को ठीक रखना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना सूर्य नमस्कार करें, इसके अलावा अगर आप नाभि पर सरसों का तेल लगाते हैं तो इससे यह मुलायम रहती है, अगर आप घी लगाते हैं तो इससे पेट की अग्नि शांत होती है और यह कई रोगों में काफी लाभदायक माना गया है।

हड्डियों से संबंधित परेशानियां

हमारे पूरे शरीर की संरचना हड्डियों के ढांचे से बना हुआ है, यदि हमारी हड्डियां मजबूत नहीं है तो कुछ भी ठीक नहीं होगा, अगर आपके शरीर की हड्डियां कमजोर है तो आप कोई भी कार्य करने में सक्षम नहीं होंगे, इसके अलावा आपको शारीरिक परेशानियां उत्पन्न होती रहेंगी, अगर आपकी हड्डियां मजबूत है तो आपका सब कुछ मजबूत रहेगा, कैल्शियम और आयरन की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है, अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो रोजाना नियमित रूप से व्यायाम कीजिए, इसके साथ ही आप रोजाना धूप सेंक सकते हैं और कैल्शियम-आयरन युक्त चीजों का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपको हड्डियों से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो रही है तो यह शनि का बुरा प्रभाव हो सकता है, शनि के बुरे प्रभाव की वजह से दुर्घटना के दौरान हड्डियां टूटती है, जिसका इलाज काफी लंबे समय तक चलता रहेगा, अगर आपको शनि की महादशा से छुटकारा प्राप्त करना है तो शनिवार की शाम को आप छाया का दान करें और हनुमान चालीसा का पाठ कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button