अध्यात्म

शनि बुरी दृष्टि की वजह से आपके साथ होने लगता है ऐसा, जानिए इसके शुभ-अशुभ लक्षणों के बारे में

शनि देव की बुरी दृष्टि से सभी लोगों को डर लगता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को न्यायधीश बताया गया है, और यह हमेशा व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है तो इसकी वजह से उस व्यक्ति को बहुत ही कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है, शनि की साढ़ेसाती की वजह से व्यक्ति के जीवन में बहुत से कठिन मार्ग उत्पन्न होने लगता है और व्यक्ति मानसिक तौर पर अधिक परेशान रहता है।

आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की शुभ स्थिति नहीं है तो उसको अपने जीवन में क्या लक्षण नजर आते हैं इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

जानिए शनि के अशुभ लक्षणों के बारे में

  • अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की बुरी दृष्टि है तो इसकी वजह से उसको दिन में नींद परेशान करने लगती है।
  • शनि की बुरी दृष्टि की वजह से व्यक्ति को लोहे से चोट लगने की संभावना अधिक रहती है।
  • शनि के अशुभ परिणाम की वजह से व्यक्ति के घर परिवार में दरिद्रता बनी रहती है और व्यक्ति को निर्धनता का सामना करना पड़ता है, घर परिवार के लोगों के बीच अचानक ही वाद विवाद उत्पन्न होने लगते हैं।
  • शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से धन संपत्ति की हानि होने लगती है।
  • शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से मकान का कोई हिस्सा अचानक ही क्षतिग्रस्त हो जाता है या फिर मकान गिर जाता है।
  • अगर शनि का बुरा प्रभाव किसी व्यक्ति पर रहता है तो अगर व्यक्ति ने कोई काला पालतू जानवर पाल रखा है तो उसकी मृत्यु हो जाती है।

चलिए जानते हैं शनि के शुभ लक्षणों के बारे में

  • अगर आपका कोई कार्य हमेशा सफल रहता है और आप अपने कामकाज में कामयाबी हासिल करते हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति शुभ है।
  • अगर आपको लोहे के कार्य में अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है और अधिक धन की प्राप्ति हो रही है तो यह शनि की शुभ दृष्टि के संकेत है।
  • अगर आपके जीवन के कष्ट कम होने लगते हैं तो यह शनि की शुभ स्थिति को दर्शाता है।
  • अगर आप किसी भूमि भवन के मालिक बन जाते हैं और आपको खूब धन संपदा की प्राप्ति होती है तो इसका अर्थ होता है कि शनि की स्थिति आपकी कुंडली में बेहतर है।
  • अगर आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति हो रही है या फिर मकान जमीन संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो रही है तो इसका मतलब होता है कि आपके ऊपर शनिदेव का आशीर्वाद बना हुआ है।

शनि देव न्याय प्रिय देवता है, यह हमेशा व्यक्ति के साथ न्याय करते हैं, उपरोक्त कुछ शनि के शुभ और अशुभ लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई है, अगर इस तरह के लक्षण आपको अपने जीवन में मिलते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके ऊपर शनि की दया दृष्टि है या फिर आपसे शनि नाराज है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब व्यक्ति की कुंडली में शनि से बुरे प्रभाव मिलते हैं तो उसको इस प्रकार के अशुभ लक्षण नजर आते हैं इसके अलावा शनि की स्थिति कुंडली में ठीक होने की वजह से व्यक्ति को शुभ संकेत मिलते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट अवश्य पसंद आया होगा, आप इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button