अध्यात्म

शनिदेव ये काम करने वाले लोगों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान, हर कष्टों से दिलाते हैं मुक्ति

शनि ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे क्रूर ग्रह माना गया है, अगर शनि की साढ़ेसाती या ढैया का नाम आता है तो इसको सुनकर सभी लोगों के मन में भय बैठ जाता है, सभी लोग यही चाहते हैं कि कभी भी उनको शनि के बुरे प्रभावों का सामना नहीं करना पड़े, शनिदेव कभी भी किसी को बेवजह परेशान नहीं करते हैं, जो लोग इमानदार होते हैं और जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं उनके ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है, इसी वजह से शनि देव को न्यायधीश की उपाधि मिली है यह हमेशा व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही उसको फल प्रदान करते हैं, अगर शनि देव किसी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाए तो उसके जीवन में कभी भी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती है, शनिदेव उस व्यक्ति को धन संपत्ति और सुख प्रदान करते हैं लेकिन जो लोग पापी होते हैं और जो हमेशा बुरे कामों में रहते हैं उनको शनिदेव के गुस्से का सामना करना पड़ता है।

अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि देव की महादशा चल रही है तो उस व्यक्ति के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आने लगते हैं, जिसकी वजह से उसका जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है, इन सभी के अलावा भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शनि देव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है और इन लोगों को शनि देव हमेशा शुभ फल देते हैं, अगर आप भी शनि देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने जीवन में कुछ कार्य करने होंगे, जो लोग यह काम करते हैं उनके ऊपर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं और हर दुख परेशानी में उनका साथ देते हैं।

चलिए जानते हैं शनि देव कौन से काम करने वाले लोगों पर हमेशा रहते हैं मेहरबान

  • जो लोग हमेशा अपने हाथ-पाव के नाखून समय-समय पर काटते रहते हैं और अपने नाखूनों में गंदगी जमा नहीं होने देते हैं ऐसे लोगों के ऊपर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

  • जो लोग कड़ी धूप से बचने के लिए काले छातो का दान करते हैं उनके ऊपर हमेशा शनिदेव की मेहरबानी बनी रहती है, शनिदेव ऐसे लोगों के ऊपर अपनी छत्रछाया हमेशा बनाए रखते हैं।
  • जो लोग कुत्तों की सेवा करते हैं और कुत्तों को परेशान नहीं करते है, कुत्तों को भोजन करने के लिए देते हैं उनको शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है, शनिदेव ऐसे लोगों को हर कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं।

  • जो लोग रोजाना नियमित रूप से संपूर्ण स्नान करते हैं और अपने आपको हमेशा साफ-सुथरा रखते हैं, उनके ऊपर शनिदेव मेहरबान रहते हैं, ऐसे लोगों को शनिदेव कभी भी कष्ट नहीं होने देते हैं, इसके अतिरिक्त जो लोग सफाई कर्मचारियों को सम्मान देते हैं और उनको कुछ ना कुछ दान करते हैं तो शनि देव ऐसे लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होने देते हैं, मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों का हक नहीं मारने वाले लोगों पर हमेशा शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

  • जो लोग नियमित रूप से पीपल और बरगद की पूजा करते हैं उन लोगों से शनि देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं, इसके अलावा शिवलिंग की पूजा करने वाले लोगों का ध्यान हमेशा शनिदेव रखते हैं और हर दुख तकलीफ में इनका साथ देते हैं।
  • जो लोग नेत्रहीनों को राह दिखा कर सहायता करते हैं उनके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है, शनिदेव ऐसे लोगों को हमेशा उन्नति प्रदान करते हैं और इन लोगों का धन का भंडार हमेशा भरा रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button