राशिफल

मार्च में शनि ग्रह दिखाएगा अपना जादू, सोने जैसी चमक उठेगी इन 4 राशियों की किस्मत, मिलेगा महाधन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की बदलती चाल हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है या फिर अस्त और उदय होता है तो इसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। 5 मार्च को न्याय के देवता शनि देव कुंभ राशि में पूर्ण रूप से उदय हो रहे हैं। इसका असर कुछ खास राशियों पर पॉजिटिव रूप में होगा। इन राशियों की किस्मत ही पलट जाएगी। इन्हें एक से बढ़कर एक लाभ होंगे। तो चलिए जानते हैं कि यह लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

वृष राशि

शनि का उदय वृष राशि के जातकों के लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा। किस्मत इनका हर पल साथ देगी। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। जॉब को लेकर इन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। इनका प्रमोशन हो सकता है। या फिर नई जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। पैसों को लेकर सारी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। धन कमाने के कई साधन मिलेंगे। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को शनि के उदय का भरपूर लाभ मिलेगा। किस्मत आपका साथ देगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा डबल होगा। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। कुंवारे लोगों को विवाह के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि

शनि का उदय कुंभ राशि में हो रहा है। इस कारण इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। कुंवारे लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पैसों की आवक लगातार बढ़ती जाएगी। मकान की खरीदी या बिक्री का योग बन सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। लग्जरी लाइफ के मजे लेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन राशि

शनि का उदय मीन राशि के जातकों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। इनके सभी दुख अब धीरे–धीरे खत्म होते चले जाएंगे। परिवार में सुख शांति और समृद्धि आएगी। सेहत को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। संतान सुख प्राप्त होगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए 5 मार्च के बाद का समय उत्तम रहेगा। आपके सभी सपने धीरे-धीरे सच होते दिखेंगे। अपनों से लगाओ बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button