राशिफल

9 फरवरी को शनिदेव होंगे उदय, इन 6 राशियों का जागेगा भाग्य, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी चाल बदलते रहते हैं जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2021 की शुरुआत में 5 जनवरी को शनि मकर राशि में अस्त हुए थे और अब 9 फरवरी को मध्यरात्रि 12:50 बजे पर उदित होंगे। जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आखिर किन राशि वालों के जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे और किनको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं शनि के उदय होने से किन राशियों का जागेगा भाग्य

मेष राशि वाले लोगों को शनि का उदित होने की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में शुभ समय की शुरुआत होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। आप अपनी मेहनत से हर कार्य सफल कर सकते हैं। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के आसार बने हुए हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क बन सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को शनि का उदय होने की वजह से कई बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं, जिससे आप अपने भविष्य की नींव को मजबूत करने में सफल रहेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी और ज्ञान से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बड़े लोगों से मेल-मुलाकात होने की संभावना है। सामाजिक स्तर में बढ़ोतरी होगी। शादी शुदा जिंदगी की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को शनि का उदय होने की वजह से मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में रिश्ते मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन में आपको सुखद एहसास होगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच हर क्षेत्र में आपकी स्थिति को मजबूत बना सकती है। घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शनि का उदित होना लाभदायक सिद्ध होगा। सुख-सुविधाओं में अचानक वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो व्यापार के विस्तार के लिए परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा ली गई सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी की भी उन्नति होने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, वह दूर होंगी।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शनि का उदित होना शुभ साबित होगा। मनोबल मजबूत रहेगा। कार्य क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की हासिल करेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होगी। जरूरी योजनाओं में प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का उदित होना जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। शनि देव के आशीर्वाद से पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। कोई पुराना मतभेद खत्म हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है और लंबे समय तक आपको इसका लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरत से ज्यादा अनजान लोगों के ऊपर भरोसा ना करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना है, जिससे घर के लोग काफी चिंतित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को अपने जरूरी काम पहले पूरे करने होंगे।

सिंह राशि वाले लोग मानसिक रूप से अपने आपको काफी हताश महसूस करेंगे। ऑफिस में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ नया जानने की इच्छा जागृत हो सकती है। किसी महिला मित्र की तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ेगा। दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर पर चहल-पहल बनी रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम विलंब हो सकता है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। निवेश संबंधित कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको किस्मत के भरोसे नहीं रहना चाहिए। नौकरी पेशा वाले लोगों को कुछ लाभ मिलने की उम्मीद है। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है।

मीन राशि वाले लोगों को बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मेहनत के अनुसार कम फल की प्राप्ति होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय खास रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए आप अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button