राशिफल

इन 5 राशियों पर रहेगी शनि महाराज की विशेष कृपा, जीवन से जाएगा दु:ख, मिलेंगी ढेरों खुशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर शनि महाराज की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन के दु:खों से छुटकारा प्राप्त होगा। इन राशि वाले लोगों को ढेरों खुशियां मिलने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ये खुशनसीब राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी शनि महाराज की विशेष कृपा

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका समय उत्तम सफलता दिलाने वाला रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से सभी लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। कामकाज और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बनाकर चलेंगे। व्यापार में कोई जोखिम उठा सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता हासिल होगी। किस्मत ज्यादातर मामलों में आपका पूरा साथ देने वाली है।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। शनि महाराज की कृपा से निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी योजना का बेहतर लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हासिल होंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल होगी। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को व्यापार में उत्तम लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के सभी लोग विपरीत परिस्थितियों में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। शनि महाराज की कृपा से आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। शनि महाराज की कृपा से धन से संबंधित कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रहा तनाव खत्म होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। बिजनेस में चल रही समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारियों को भारी मुनाफा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके कुछ नए मित्र बनेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों को शनिदेव के आशीर्वाद से ढेरों खुशियां मिलने वाली हैं। आपका समय विजय दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी जीत पक्की है। आप समय का सदुपयोग करेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। सरकारी कामकाज से लाभ मिल सकता है। पिता के मार्गदर्शन से कार्य में आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। व्यवसाय में धन लाभ होने में कुछ विलंब होने की संभावना है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आपका पुराना अनुभव कारगर साबित होगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों को मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। लव लाइफ सामान्य व्यतीत होगी। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में ध्यान देना होगा। शिक्षकों की मदद मिलेगी। अचानक फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा।

कर्क राशि वाले लोगों की सोच बिल्कुल विपरीत रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपनी कुछ पुरानी योजनाओं पर पुनः सोच विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। भाई बंधुओं से सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा। परिवार का माहौल सामान्य रहने वाला है। माता-पिता के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। आप अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश कीजिए। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। व्यापार में सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य फलदायक रहेगा। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोच-विचार जरूर करें क्योंकि यह समय नए कार्य के लिए ठीक नहीं है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर नाराजगी बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button