राशिफल

आज दंडाधिकारी शनिदेव हुए मार्गी, किसको मिलेगा सुख? कौन रहेगा दुखी, जानिए राशियों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे प्रभावी ग्रह माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति ठीक है तो इससे जीवन का हर सुख मिलता है परंतु कुंडली में शनि की खराब स्थिति जीवन को बेहद कठिन बना देती है। आपको बता दें कि दंडाधिकारी शनिदेव 29 सितंबर की सुबह 10:28 बजे पर मार्गी हो रहे हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर शनि का मार्गी होना किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों के लोगों को परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं शनि का मार्गी होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में शनि देव दशम कर्मभाव में मार्गी हो रहे हैं, जिसकी वजह से यह परिवर्तन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। व्यापार की दृष्टि से आपको शुभ फल की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। रोजगार में उन्नति मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। हर क्षेत्र में आप विजय होंगे। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा करेंगें।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में शनि देव भाग्य भाव में गोचर करेंगें, जिसकी वजह से आपके भाग्य में निखार आएगा। उन्नति के कई मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। आप अपनी योजनाओं के तहत अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। व्यापार के क्षेत्र में अचानक बड़ी सफलता मिलने की संभावना बन रही है। काफी दिनों से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आप आगे बढ़ सकते हैं। परिवार के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा करने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में शनि देव छठे शत्रु भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आप लगातार कामयाबी की तरफ आगे बढ़ेंगे। कामकाज में उत्पन्न हो रही रुकावट दूर होगी। हर समय उन्नति की तरफ आप अपने कदम बढ़ाने वाले हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। किसी यात्रा के दौरान आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में शनि देव विद्या भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से शनिदेव का मार्गी होना आपके लिए शुभ रहने वाला है। संतान से संबंधित सभी चिंता दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में शनिदेव का चतुर्थ भाव में गोचर होगा, जिसकी वजह से आपका समय बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। सरकारी कामकाज में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपने रुके कामकाज निपटा सकते हैं। शासन सत्ता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन संबंधित मामलों में आप बेहद भाग्यशाली साबित रहेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। किसी बड़े काम का नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में पराक्रम भाव में शनि देव मार्गी होने वाले हैं, जिसकी वजह से आपको सर्वोच्च कामयाबी के शिखर प्राप्त हो सकतें है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सफलताओं का सिलसिला तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। धर्म-कर्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहने वाली है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में धन भाव में शनि देव मार्गी होकर गोचर हो रहे हैं, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आय के साधन बढ़ सकते हैं। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। शनि की साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव में कमी आने की संभावना बन रही है। आप अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बनाकर चलेंगे। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपको उन्नति हासिल होगी। कोर्ट कचहरी के काम में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में लाभ भाव में शनि मार्गी हो रहे हैं, जिसकी वजह से सफलता के मार्ग में उत्पन्न हो रही रुकावट दूर होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। संतान की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधित मामलों में विश्वास बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध रहेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में अष्टम भाव में शनिदेव का गोचर हो रहा है, जिसकी वजह से आपका समय कठिन रहेगा। आपको कई क्षेत्रों में हानि होने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है अन्यथा कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। समाजिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में शनि देव सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसकी वजह से विवाह संबंधित कार्यों में रुकावट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार आरंभ करने की योजना बनाएंगे। साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से आपको बचना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें और उसी के अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखें।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शनिदेव का मार्गी होना मिलाजुला साबित होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार आपको फल की प्राप्ति होगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप गलत कामों से दूर रहें क्योंकि शनि देव कर्म फल दाता हैं। अगर आप गलत कार्य करते हैं तो इससे आपको नकारात्मक प्रभाव मिलेंगे। घर-परिवार का वातावरण मिलाजुला रहेगा। कुछ कामों में आपको सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का मार्गी होना थोड़ा कठिन रहेगा। आपकी राशि में हानि भाव में शनि देव मार्गी हो रहे हैं, जिसकी वजह से आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान कष्ट मिलने की संभावना बन रही है। आपको अपने खर्चो पर काबू रखना होगा अन्यथा आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। आप पैसों का लेनदेन करने से बचें अन्यथा धन हानि होने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button