राशिफल

आज एक शुभ योग के साथ बना अशुभ योग, इन राशियों को होगा नुकसान, वहीं ये लोग रहेंगे भाग्यशाली

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से ब्रह्मांड में कई योगो का निर्माण होता है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां खड़ी होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर शोभन योग का निर्माण कर रहे हैं। उसके बाद अतिगंड नाम का अशुभ योग भी बनेगा। आखिर यह दोनों शुभ और अशुभ योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालेंगे? चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं किन राशि वालों का शुभ रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपको तरक्की के मार्ग हासिल हो सकते हैं। कामकाज की योजनाओं को आप समय पर पूरा करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। पैसा कमाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। खास लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। विद्यार्थियों का पूरा फोकस पढ़ाई पर रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ऑफिस में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। कमाई के जरिए बनेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपका समय बेहतरीन रहेगा। पुराने मित्रों की पूरी सहायता मिलेगी। समाजिक दायरा बढ़ेगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा, जिससे आपका मन शांत रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों के व्यवहार में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से घर-परिवार और आसपास के लोग काफी निराश रहेंगे। बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। दांपत्य संबंधों को बेहतर करने की कोशिश कीजिए। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, आप लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। व्यापार में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं।

कर्क राशि वाले लोगो को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। अगर आप धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको इसमें लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खास लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। महिला मित्र की तरफ से कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सोच-विचार जरूर करें। विद्यार्थी वर्ग के लोग कठिन विषय को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगा। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय संतोषजनक रहने वाला है। आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। मित्रों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर-परिवार के लोगों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का कार्य कर रहे हैं तो आपको फायदा मिलने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों का समय पहले की अपेक्षा ठीक-ठाक नजर आ रहा है। बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। रुके हुए कामों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है इसलिए बाहर का खानपान ना करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सामान्य फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। कठिन विषयों पर ध्यान दीजिए। आपका मन शांत रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोग अगर कोशिश करेंगे तो आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता मिल सकती है। किसी जरूरी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े।

मीन राशि वाले लोग कामकाज के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं परंतु आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ निराशाजनक रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button