राशिफल

इन 6 राशियों पर रहेगी श्री गणेश की शुभ दृष्टि, सफलता के हैं योग, परिवार में आएंगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर श्री गणेश की शुभ दृष्टि बनी रहेगी और कर्म क्षेत्र में सफलता के योग हैं। परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी श्री गणेश की शुभ दृष्टि

मेष राशि वाले लोगों को उन्नति के नए-नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। श्री गणेश की कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विषम परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। व्यापार की गति में तेजी देखने को मिल सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। किस्मत ज्यादातर मामलों में साथ देगी।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर श्री गणेश की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार के लिए समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। लाभ में वृद्धि होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। श्री गणेश जी की कृपा से पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे का पूरा सहयोग देंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में कामयाबी आपके कदम चूमेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी उन्नति के नए मार्ग खुल सकते हैं। कुछ नए मित्र बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। श्री गणेश की कृपा से किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों को अपने जीवन में विशेष परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। श्री गणेश की कृपा से सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय सफलतादायक रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। श्री गणेश की कृपा से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने की संभावना है। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप दूसरों की मदद करने में सबसे आगे रहेंगे। किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। अचानक पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अगर कोई निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। कठिन समय में जीवन साथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा।

कर्क राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं में धन खर्च हो सकता है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। अचानक दूर संचार माध्यम से दु:खद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम विलंब हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। आप नई-नई योजनाओं में किस्मत आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है।

धनु राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना कठिन हो सकता है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार की गति धीमी हो सकती है। भविष्य को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। जीवनसाथी की सहायता मिलेगी। शारीरिक रूप से आप काफी थकान महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। माता जी से कुछ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए उनकी बात को सुनें और समझें। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button