राशिफल

प्रदोष व्रत पर बना सिद्धि योग, इन 4 राशियों की मनोकामनाएं पूरी करेंगे भगवान शिव, मिलेगा शुभफल

ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल की वजह से ब्रह्मांड में कई शुभयोग का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में यह शुभ योग ठीक स्थिति में है तो इसकी वजह से बेहतर परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक न होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। आपको बता दें कि आज रवि प्रदोष व्रत है। आज सिद्धि नाम का योग बन रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों के लोग हैं जिनको इसका शुभ फल मिलेगा। भगवान शिव जी की कृपा से इनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और इनको हर क्षेत्र में शुभ फल की प्राप्ति होने के संकेत मिल रहे हैं।

आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर बन रहे सिद्धि योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

वृषभ राशि वाले लोगों को सिद्धि योग की वजह से कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। यह शुभ योग आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। बच्चों की तरफ से खुशियां मिलेंगी। मनोरंजन के कार्यों में भाग ले सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले लोगों का समय बेहतर रहेगा। आपको कोई बड़ा लाभदायक समझोता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोग नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। सिद्धि योग की वजह से आपकी आमदनी बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। संतान की तरफ से आपको सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर संबंध रहने वाले हैं। कामकाज की योजनाओं को आप बेहतर ढंग से पूरा करेंगे।

कन्या राशि वाले लोग ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सिद्धि योग की वजह से तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बेहतर परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बिजनेस में आपको तरक्की मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। ऑफिस में अधिकारी वर्ग के लोग जरूरी कार्यों में आपका सपोर्ट करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस मजबूत रहेगा। कामकाज में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को पुरानी जान पहचान का फायदा मिल सकता है। आप अपने रुके हुए काम आसानी से पूरे करेंगे। बड़े भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सिद्धि योग की वजह से आपको महत्वपूर्ण योजनाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहने वाली है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समाजिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। आपको अपने कामकाज में घर-परिवार के लोगों सहित मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा। आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, क्योंकि दुर्घटना की वजह से शारीरिक हानि होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल में किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोग कुछ नई खोज करने की कोशिश कर सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप अपने घरेलू कामकाज में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा शारीरिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके ऊपर आलस हावी हो सकता है, जिसकी वजह से जरूरी कार्य विलंब होंगे। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की समाज में और अच्छी छवि बन सकती है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने घरेलू समस्याओं को दूर करने का सोच-विचार कर सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की जरूरत है अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आमदनी में कमी आ सकती है। परिवार के लोगों के बीच तालमेल बिठा कर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। जीवन साथी के साथ बातों-बातों में आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने पारिवारिक वातावरण को शांतिपूर्ण बनाए रखने की जरूरत है। आपका मन धर्म-कर्म के कार्यो में अधिक लगेगा। जीवन साथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। घरेलू चीजों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। इस राशि के लोग अपनी किसी महत्वपूर्ण योजना के लिए अधिक भागदौड़ करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपको तरक्की के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता की सेहत सामान्य रहेगी। इस राशि के लोग भी अपनी सेहत पर ध्यान दें। आप बाहर के खानपान से दूर रहे। जीवनसाथी को आप अपनी बातों से प्रभावित कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोग किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। कुछ मामलों में अपने विचारों पर आप कॉन्फिडेंट नहीं रह पाएंगे। शारीरिक रूप से परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में अधिक धन खर्च होगा, लेकिन आपको शांति महसूस होगी।

मीन राशि वाले लोगों को किसी भी मामले को लेकर अति उत्साहित होने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को तनाव से गुजरना पड़ेगा। संतान की तरफ से आपको कष्ट मिल सकते हैं। घरेलू वातावरण में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी कार्य में आपको मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है। जिससे आप खुश होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button