राशिफल

आज सिद्धि योग बनने से इन 2 राशि वालों के घर आएगा पैसा, वहीं इन राशियों को हाथ लगेगी निराशा

ग्रह-नक्षत्र लगातार अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से अकाशमंडल में शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। यह दोनों ही योग सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डालते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विषम परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर सिद्धि योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर सिद्धि योग बनने से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किन को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं सिद्धि योग का किन राशि वालों पर रहेगा शुभ असर

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सिद्धि योग का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के चलते आप नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। माता-पिता के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि वाले लोगों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। सिद्धि योग की वजह से महत्वपूर्ण कामों में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पहले की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। निवेश संबंधित कामों के लिए समय शुभ है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि वाले लोगों को व्यापार में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दें। अचानक किसी प्रिय मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।

मिथुन राशि वाले लोगों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को व्यापार में थोड़ा सोच-समझकर चलना होगा। भागीदारों की वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। बेवजह किसी वाद-विवाद में ना पड़े। विवाह संबंधित मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने की योजना बना सकते हैं। संपत्ति से जुड़े हुए मामलों में लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि वाले लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। मानसिक तनाव अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके कई समस्याओं से बाहर निकल सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। सेहत पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। गलत खान-पान के कारण पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अनजान लोगों की बातों में ना आएं। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आपके साहस में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। किसी करीबी के साथ अनबन हो सकती है इसलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से दूर रहें। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। पारिवारिक परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। किसी भी समस्या का हल आप शांतिपूर्वक निकालने की कोशिश कीजिए। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोग अपने शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण चिंता बढ़ सकती है। आप अपने खर्चों में कमी लाने की कोशिश कीजिए अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button