राशिफल

आज भौम प्रदोष व्रत पर बना सिद्धि योग, कौनसी राशियां होंगी मालामाल, किसको होगा नुकसान, जानिए

हिंदू पंचांग के अनुसार देखा जाए तो जिस प्रकार से हर महीने 2 एकादशी पड़ती है ठीक उसी प्रकार हर महीने 2 बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव जी को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान पूर्वक भोले शंकर की पूजा होती है। इस बार 9 फरवरी मंगलवार को प्रदोष व्रत किया जाएगा।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भौम प्रदोष व्रत के दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों के लोगों के ऊपर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किसको नुकसान हो सकता है चलिए जानते हैं इसके बारे में….

आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत पर बन रहे सिद्धि योग की वजह से किन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर सिद्धि योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आप अपने कार्यों से समाज में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आप किसी महत्वपूर्ण काम में फैसला ले सकते हैं जो कारगर साबित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर सिद्धि योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। अचानक शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके हासिल हो सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको भारी लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को सिद्धि योग की वजह से व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। घर-परिवार की चिंता खत्म होगी। बच्चों की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर सिद्धि योग का महत्वपूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। नए संबंध बनेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

धनु राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। सिद्धि योग की वजह से अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण मन थोड़ा चिंतित रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप अपने जीवन की कुछ परेशानियों को बुद्धिमानी से समाधान कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अधिक परेशानी रहेगी। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार की उलझन खत्म हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

कन्या राशि वाले लोग स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होगा, जिसकी वजह से आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। व्यापार सामान्य चलेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं इसलिए विचारों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।

वृश्चिक राशि वाले लोग अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। दूसरों पर जल्दी से विश्वास करना ठीक नहीं है। नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों से बचना होगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। यात्रा के दौरान आप अपनी चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा चोरी या गुम होने की संभावना नजर आ रही है। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। इस राशि के लोगों को कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों से फायदा मिलने की संभावना है। आप अपना कोई भी काम कल पर ना टालें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

मीन राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु आप अपने खर्चों पर थोड़ा लगाम रखें अन्यथा आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। व्यक्तिगत कार्यों में आप लापरवाही मत कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button