बॉलीवुड

इस एक्टर के साथ लीक हुई थी नयनतारा की इंटिमेंट तस्वीरें, विग्नेश से पहले इन्हें कर चुकी है डेट

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नयनतारा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट की माने तो नयनतारा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ 9 जून को शादी के बंधन में बनने वाली है। कहा जा रहा है कि यह करीब 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इन दोनों ने शादी का फैसला किया है।

बता दें इससे पहले भी नयनतारा कई अभिनेताओं के साथ इश्क लड़ा चुकी है। आइए जानते हैं इससे पहले नयनतारा का नाम किन-किन अभिनेताओं के साथ जुड़ा?

nayantara

सिलंबरासन
बता दें, नयनतारा में साल 2003 में अपनी एक्टिंग दुनिया की शुरुआत की। करियर की शुरुआत में ही नयनतारा का नाम मशहूर अभिनेता शिबू यानी कि सिलंबरासन के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि इन दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन फिर अचानक इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप होने का कारण बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर सिलंबरासन और नयनतारा की कई प्राइवेट तस्वीरें लीक हो गई थी जिसके बाद इन दोनों के बीच अनबन हो गई और फिर यह दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।

nayantara

प्रभु देवा
इसके बाद नयनतारा का नाम साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा के साथ जुड़ा। बता दे प्रभु देवा शादीशुदा थे, इसके बावजूद नयनतारा और प्रभुदेवा ने करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया। इतना ही नहीं बल्कि नयनतारा के पीछे प्रभु देवा ने अपने बीवी-बच्चों तक को छोड़ दिया था। रिपोर्ट की मानें तो नयनतारा और प्रभु देवा के अफेयर से उनकी पत्नी काफी नाराज हो गई थी जिसके चलते प्रभु देवा मुंबई आकर बस गए थे।

nayantara

इतना ही नहीं बल्कि मुंबई आने के बाद भी प्रभु देवा का अफेयर नयनतारा से रहा और दोनों ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नयनतारा और प्रभु देवा ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। हालांकि इस मामले में कभी प्रभु देवा और नयनतारा ने कोई बयान नहीं दिया। बाद में यह सब बातें अफवाह मात्र निकली।

उदय निधि
इसके बाद नयनतारा का नाम साउथ के ही मशहूर अभिनेता उदय निधि के साथ जुड़ा। इन दोनों को लेकर काफी लंबे समय तक अफेयर की खबरें आती रही। हालांकि बाद में अभिनेत्री ने इन सब बातों को सिर्फ अफवाह मात्र बताया।

nayantara

विग्नेश
इसके बाद साल 2015 में नयनतारा और विग्नेश शिवन की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘नानम राउडी धान’ के सेट पर इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। इसके बाद से ही दोनों काफी लंबे समय से सीक्रेट तरीके से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब इन दोनों ने आखिरकार शादी का फैसला कर लिया है।

nayantara

रिपोर्ट की मानें तो कपल तिरुपति मंदिर में शादी रचाएंगे। इसके बाद 11 जून को रिसेप्शन देने वाले हैं जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल होंगे। सॉउथ इंडस्ट्री से जनीकांत, विजय, कमल हासन, चिरंजीवी, सूर्या, अजित कुमार, विजय सेथुपथी, समांथा रुथ प्रभु जैसे बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ, विक्की कौशल जैसी सितारों के नाम की चर्चा हो रही है।

nayantara

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button