बॉलीवुड

सोनम की शादी में जान्हवी पहनी ऐसी ड्रेस, लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से हो गई। इस दौरान उनकी शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। सोनम जहां डिजाइनल अनुराधा वकील का खास तैयार किया गया लंगहा पहन रखा था वहीं दूल्हे राजा आनंद भी शाही शेरवानी में शानदार लग रहे थे। खूबसूरत सोनम ने अपने सांवरिया के लिए लहंगे के साथ हैवी गोल्डन ज्वैलरी पहन रखी था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत और यूनिक लग रही थी। सोनम की शादी आनंद के साथ पंजाबी रीति रिवाज के तहत आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल जो बांद्रा में स्थित है वहां पूरी हुईं।

सोनम की शादी में जहां कई फिल्म सेलिब्रेटी शिरकत करने पहुंचे, वहीं सबसे आकर्षण का केंद्र रहीं उनकी चचेरी बहन जान्हवी। जो अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ पहुंची थी। लाइट रेड और ग्रीन कलर के लंहगें में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। बहन की शादी में जाह्नवी के इस ड्रेसअप से वो शादी में चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया में उनके सिंपल और शानदार लुक के लिए उनके फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोनम कपूर की शादी में करीना कपूर पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ पहुंची, करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा भी थीं। करीना सोनम की आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग में को-स्टार भी हैं। इसके साथ ही उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ शादी में शरीक हुए। बाद में अनिल कपूर के पुराने दोस्त अमिताभ बच्चन के अलावा जैकलीन फर्नांडिस के अलावा कई लोगों ने शिरकत की। सोनम और आनंद आहूजा की शादी की रस्में 11 बजे से साढ़े बारह के बीच में रखी गई थीं।

सोनम की शादी की कुछ तस्वीरें देखिए

एक्ट्रेस और सोनम कपूर की खास दोस्त जैकलीन फर्नांडिस पिंक लंहगे में नजर आ रही हैं। वहीं आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग की को-स्टार स्वरा भास्कर भी ब्लू कलर के राजस्थानी लहंगे में नजर आईं।

सोनम और आनंद की शादी के स्टेज को गोल्डन और पिंक थीम से सजाया गया, जहां दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ रहने की कसमें खाईं।

जाह्नवी कपूर ने दिखाया जलवा

सोनम की कजिन सिस्टर्स इस सेरेमनी में कहर ढाती दिखाई पड़ रही हैं। सेलिब्रेशन के दौरान श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपनी सौतेली बहन अंशुला कपूर और कजिन सिस्टर शनाया कपूर के साथ खूब एन्जॉय करती देखी गईं। आज शाम को यानी 8 मई को मुंबई की लीला होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।

सोनम की शादी में छाई रेखा

सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी कही जाने वाली रेखा भी नजर आईं। रेखा अपने पुराने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं और वे पारंपरिक परिधान में कमाल की लग रही थी। रेखा की एक तस्वीर बच्चों के साथ मीडिया में सामने आई है। जिसमें वे फराह खान के तीनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button